तब्लीगी जमात मरकज में शामिल हुए महाराष्ट्र के 1300 लोगों की पहचान

Identification of 1300 people of Maharashtra involved in Tablighi Jamaat Markaz
तब्लीगी जमात मरकज में शामिल हुए महाराष्ट्र के 1300 लोगों की पहचान
तब्लीगी जमात मरकज में शामिल हुए महाराष्ट्र के 1300 लोगों की पहचान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली स्थित निज़ामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के मरकज में महाराष्ट्र के 1400 लोग शामिल हुए थे। इनमें से 1300 लोगों की पहचान कर ली गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरकज में शामिल होकर आए लोगों को क्वांरटाइन करने का काम चल रहा है। बचे हुए लोगों की भी जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।

टोपे ने बताया कि 18 मार्च को निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के मरकज में देशभर से लोग आए हुए थे। महाराष्ट्र के भी लगभग हर जिले से लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। मरकज में शामिल हुए 1400 लोगों के नाम, पते आदि के बारे में जानकारी मिलने के बाद जिलों की पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से ज्यादातर लोगों की पहचान कर ली गई। अब सामाजिक संस्थाओं, एनएसएस कार्यकर्ता और होम गॉर्डों की मदद  से लोगों को समझा कर दूसरे लोगों से अलग रखा जा रहा है। इन सभी की जांच की जाएगी और सभी लोगों को अगले 14 दिनों तक क्वांरटाइन में रखा जाएगा।

मुंबई में हुई 70 लोगों की पहचान
मरकज में मुंबई के भी करीब 150 लोग शामिल हुए थे। इन लोगों में से 70 लोगों की पहचान कर ली गई है।  एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद बंदर और सांताक्रूज की मस्जिदों में 23 लोग मिले जो मरकज में शामिल हुए थे। दूसरे लोगों को भी महानगर के अलग अलग इलाकों से खोज लिया गया है। प्रशासन से बचने के लिए इन लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे और बीएमसी अधिकारियों को इनकी पहचान के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ीं। मुंबई के जो लोग मरकज में शामिल हुए थे उनमें से कुछ अभी तक वापस नहीं लौटे हैं।
 
घर में रहने को कहा तो पुलिस पर फेंके पत्थर
जहां एक ओर एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में कोरोना के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन परेशान है और इसे बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है लेकिन कुछ लोग हालात की गंभीरता को नही समझ रहे हैं। धारावी के 90 फ़ीट रोड इलाके में घर से बाहर समूह में बैठे आठ युवकों को पुलिस ने घर में जाने को कहा तो आरोपियों ने पहले पुलिसवालों से गली गलौज की और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 6 की तलाश की जा रही है।

Created On :   2 April 2020 3:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story