कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा तो शरद पवार को सौंप दें यह जिम्मेदारी

If Congress does not get president, hand over this responsibility to Sharad Pawar
कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा तो शरद पवार को सौंप दें यह जिम्मेदारी
कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा तो शरद पवार को सौंप दें यह जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। आरपीआई अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह राकांपा नेता शरद पवार को अपना अध्यक्ष बना दे। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी व सोनिया गांधी अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल कांग्रेस को कोई अध्यक्ष नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पवार मूलरुप से कांग्रेसी ही हैं। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। शरद पवार को अपनी पार्टी राकांपा का कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए और कांग्रेस को पवार का अध्यक्ष बना देना चाहिए। 

आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का बड़ा और सबसे पुराना राजनीतिक दल है। लेकिन फिलहाल सक्षम नेतृत्व के अभाव में इस पार्टी का हालत खराब हो रही है। कभी 400 सांसदों वाली कांग्रेस आज 100 सांसद भी चुन कर नहीं ला सकती। दलितों का विश्वास खत्म होने की वजह से कांग्रेस की यह दशा हुई है। इस लिए कोई अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं हो रहा। 

Created On :   5 Sept 2020 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story