- Home
- /
- शराब नहीं मिली तो गटक लिया...
शराब नहीं मिली तो गटक लिया सैनिटाइजर

By - Bhaskar Hindi |30 Jun 2020 9:57 AM IST
शराब नहीं मिली तो गटक लिया सैनिटाइजर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शराब नहीं मिलने एक व्यक्ति ने सैनिटाइजर गटक लिया। उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। गंगाबाई घाट के पास गुज्जर नगर निवासी गौतम बिसेन गोस्वामी (45) शराब का आदी था। लॉकडाउन में भी वह शराब का जुगाड़ कर लेता था। 21 जून की रात साढ़े नौ बजे शराब नहीं मिलने पर उसने सैनिटाइजर गटक लिया। तबियत खराब होने लगी तो परिजनों ने उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Created On :   30 Jun 2020 3:25 PM IST
Next Story