"केंद्र ने यह पार्सल वापस नहीं लिया तो हमें उसे वापस भेजना आता है'

If the Center does not take back this parcel, then we know how to send it back.
"केंद्र ने यह पार्सल वापस नहीं लिया तो हमें उसे वापस भेजना आता है'
 राज्यपाल कोश्यारी  को लेकर उद्धव ठाकरे आक्रामक  "केंद्र ने यह पार्सल वापस नहीं लिया तो हमें उसे वापस भेजना आता है'

डिजिटल डेस्क , मुंबई। "छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आदर्श" बताने वाले बयान को विवादों में घिरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ अब विपक्ष और आक्रामक हो गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी राज्यपाल के विवादित बयानों की आलोचना की है। वहीं भाजपा सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले ने राज्यपाल पर तीखी टिप्पणी की है।  बीते शनिवार को औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा था कि शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श थे। अब नए जमाने के हीरो केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी हैं।इसको लेकर राज्यपाल के खिलाफ विपक्ष के नेताओं का आंदोलन जारी है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ने राज्यपाल की ओर इशारा करते हुए कहा किकेंद्र सरकार ने जो सैंपल भेजा है उसको वापस ले लें। महाराष्ट्र में कोई काबिल व्यक्ति राज्यपाल पद परनियुक्त किया जाए। उद्धव ने कहा कि हम राज्यपाल को हटाए जाने के लिए दो से चार दिनों तक इंतजार करेंगे। यदि यह पार्सल वापस नहीं लिया गया तो हमें उसको भेजना पड़ेगा। इसके लिए महाराष्ट्रद्रोही के विरोध में महाराष्ट्र प्रेमियों को एक साथ आना पड़ेगा। हम महाराष्ट्र बंद करेंगे अथवा विराट मोर्चा निकालेंगे।यह आंदोलन दलगत राजनीति से ऊपर होगा। मेरी अपील है कि महाराष्ट्र प्रेमी भाजपा नेता भी इस आंदोलन में शामिल हो। 

कोश्यारी को नहीं कहूंगा राज्यपाल 
उद्धव ने कहा कि कोश्यारी को अब मैं राज्यपाल नहीं कहूंगा। राज्यपाल के शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को गंभीरता ले लेना चाहिए। क्योंकि वे इसके पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। वे सावित्रीबाई फुले के बारे में टिप्पणी कर चुके हैं।उद्धव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर टिप्पणी की है। देश में राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर भी मापदंड बनाना चाहिए। उद्धव ने कहा कि भाजपा के सांसद तथा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी महाराष्ट्र का अपमान किया है। 

सभी सीमाए लांघ गए हैं राज्यपालः पवार 
वहीं राकांपा अध्यक्ष पवार ने कहा कि औरंगाबाद के कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ मंच पर मैं भी था। राज्यपाल ने मुझे नहीं बल्कि गडकरी को ही नए जमाने का हीरो बताया था। राज्यपाल की लगातार विवादित बयान देने की आदत हो चुकी है। लेकिन राज्यपाल ने शिवाजी महाराज के बारे में टिप्पणी करसारी मर्यादा लांघ गए हैं। राज्यपाल के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फैसला करना चाहिए। कोश्यारी जैसे व्यक्ति को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है। 

राज्यपाल को हटाए मोदी सरकारः उदयनराजे
वहीं भाजपा सांसद छत्रपति उदयनराजे ने पुणे में कहा कि राज्यपाल को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को शिवाजी महाराज के बारे में टिप्पणी करते समय शर्म नहीं आई क्या? उन्होंने कहा कि मैं शिवाजी महाराज को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। 
 
किसी और से नहीं हो सकती शिवाजी महाराज की तुलनाः शिंदे  
इस विवाद पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना किसी ने नहीं हो सकती है।मुख्यमंत्री ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता की कुर्सी के लिए शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों से समझौता करने वालों को हम पर टिप्पणी करने का अधिकार है क्या? उन्हेंशिवाजी महाराज पर हमें सीख नहीं देना चाहिए। जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन शिवाजी महाराज पूरे भारत के देवता हैं। इसलिए उनके नाम पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। 


 

Created On :   25 Nov 2022 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story