- Home
- /
- शराब नहीं दी तो उतारा मौत के घाट,...
शराब नहीं दी तो उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर नागपुर के कपिल नगर इलाके में चौकीदार संतोष श्रीवास्तव (65) की हत्या में मामले में कपिल नगर पुलिस ने आरोपी पंकज नंदनवार को गिरफ्तार किया। आरोपी 18 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है।
पहले से थी जान-पहचान
आरोपी पंकज और संतोष में पहले से जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि, दोनों को शराब पीने की लत थी। घटना के दिन पंकज नंदनवार संतोष के पास गया और शराब की बोतल मांगने लगा। शराब खत्म होने की बात सुनते ही पंकज पर सनक सवार हो गई। तैश में आकर पकंज ने संतोष के सिर पर घास काटने वाले शस्त्र (हसिया) से सिर पर हमला किया व फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रविवार की सुबह कपिल नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंकज नंदनवार को गिरफ्तार कर लिया। पंकज करीब एक माह पहले ही घटनास्थल समीप रहने आया था।
Created On :   18 Nov 2020 8:45 AM GMT