- Home
- /
- सत्ता चाहिए तो पार्टी को मजबूत करने...
सत्ता चाहिए तो पार्टी को मजबूत करने में जुट जाओ

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि सत्ता चाहिए तो मेहनत करनी होगी, पार्टी (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) को मजबूत करने के लिए जुट जाओ। यहां से लेकर दिल्ली तक की सत्ता मिल जाएगी। वह स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करते समय बुधवार 21 सितंबर को महफिल इन में बोल रहे थे। इस अवसर पर अमरावती के साथ ही अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाना आदि के मनसे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उन्होंने आगे कहा कि मनसे को मजबूत करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए इस विषय को लेकर स्थानीय स्तर पर मुंबई से पदाधिकारी आकर प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद उसका विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना है। पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में रहने की जरूरत है। हमें मनपा चुनाव में ताकत के साथ भिड़ना होगा और अपनी ताकत दिखानी होगी। जब तक हम अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं करेंगे तब तक बात नहीं बनेगी। पार्टी से ऐसे लोगों की विदाई करनी है जो काम नहीं कर रहे हैं और अपना समय नहीं देते रहे हैं। ऐसे लोगों की जगह दूसरों लोगों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही निरंतर काम करने वाले पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाकर मौका दिया जाएगा।
Created On :   22 Sept 2022 2:38 PM IST