आज  होगा आईआईटी के ‘मूड इंडिगो’ का आयोजन

IITs Mood Indigo will be organized today
आज  होगा आईआईटी के ‘मूड इंडिगो’ का आयोजन
कॉलेज महोत्सव आज  होगा आईआईटी के ‘मूड इंडिगो’ का आयोजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी) के चर्चित छात्रोत्सव ‘मूड इंडिगो’का आयोजन रविवार को होगा। ‘मूड इंडिगो’ एशिया के सबसे बड़े कॉलेज महोत्सव के रुप में जाना जाता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जो छात्रों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर देते है।

गीत संगीतके अनूठे संगम वाले इस महोत्सव में इस बार सिर्फ आईआईटी मुंबई के विद्यार्थी ही हिस्सा लेंगे। पहले यह महोत्सव कई दिनों तक चलता था लेकिन इस बार यह महोत्सव सिर्फ एक दिन का होगा। दो साल में यह पहला मौका है जब मूड इंडिगो का आयोजन प्रत्यक्ष रुप से किया जा रहा है। रविवार को शाम पांच बजे शुरू होने वाले इस महोत्सव में कई संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मूड इंडिगो में इस बार फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम, फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडीज सहित कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करनेवाली हैं। 

Created On :   12 March 2022 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story