अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का तुरंत पंचनामा करें : वडेट्टीवार

Immediately do Panchnama of crops affected by excessive rain: Vadettiwar
अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का तुरंत पंचनामा करें : वडेट्टीवार
अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का तुरंत पंचनामा करें : वडेट्टीवार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित फसल नुकसान का पंचनामा बनाने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। इस संबंध में तुरंत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। विभागीय आयुक्तालय के सभागृह में नागपुर विभाग में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ से हुई फसल बर्बाद का जायजा लिया गया। बैठक में पशुसंवर्धन व दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार, विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा, जिलाधीश विमला आर., वर्धा की जिलाधीश प्रेरणा देशभ्रतार, भंडारा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप कदम, दूरदृष्य प्रणाली से गोंदिया की वरिष्ठ अधिकारी नयना गुंडे, गड़चिरोली के दीपक सिंघला, चंद्रपुर के जिलाधीश अजय गुल्हाने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर, राजस्व उपायुक्त मिलिंद सालवे आदि उपस्थित थे। 

कोंकण की तर्ज पर मिलेगी मदद :  मंत्री वडेट्टीवार ने कहा कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान परिवारों को कोंकण की तर्ज पर मदद दी जाएगी। बाढ़ से उजड़ गए गावों का सुरक्षित जगह पर पुनर्वसन होगा। इसके लिए गांवों के अनुसार प्रस्ताव पेश करने के उन्होंने निर्देश दिए। अतिवृष्टि से रास्तों का भी काफी नुकसान हुआ है। रास्तों की मरम्मत के लिए लगने वाली निधि की मांग विभागीय आयुक्त के माध्यम से की जाए। गत वर्ष जो रास्ते खराब हुए, उन्हें भी शामिल करने की सूचना दी। बाढ़ से बर्बाद फसल नुकसान का प्रस्ताव पेश करते समय ‘एसडीआरएफ’ के मापदंड की पूर्तता की जाए। इसके अनुसार निधि उपलब्ध कराई जाएगी। 

55.94 फीसदी हुई बारिश : नागपुर‍ विभाग में आैसत 55.94 फीसदी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा  चंद्रपुर जिले में 72.36 प्रतिशत, नागपुर 55.51, वर्धा 58.33, भंडारा 52.13, गड़चिरोली 50.28 व  गोंदिया में 47.02 फीसदी बारिश हुई है। अतिवृष्टि व बाढ़ से विभाग में 145 रास्तों का यातायात प्रभावित हुआ था। नागपुर विभाग के प्रमुख जलाशयांे में 57.15 फीसदी जल संग्रह है। बड़े  जलाशयों में नागपुर जिले में 60.49, वर्धा जिले में 64.83, भंडारा 39.39, गोंदिया 25.33, चंद्रपुर 97.23 व गड़चिरोली जिले में 37.59 फीसदी जल संग्रह हुआ है। 

बचाव दल का रोमांचक प्रदर्शन : अंबाझरी तालाब में राज्य आपदा प्रबंधन बल की ओर से प्रत्याक्षिक किया गया। नदी में बाढ़ के अलावा जलसंकट में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दल की ओर से किए जाने वाले प्रयासों का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। बचाव दल के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जवानों ने साहसिक करतब दिखाएा। इस दौरान मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार प्रमुखता से उपस्थित थे। 

निधि उपलब्ध कराएं : केदार 
पशुसंवर्धन व दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार ने कहा कि नागपुर विभाग में बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इन रास्तों को  राज्य आपदा व्यवस्थापन कक्ष से निधि उपलब्ध कराई जाए। गांव के समीप से जानेवाली नदी व नालों को गहरा करना जरूरी है। अतिवृष्टि से पीने के पानी की योजना भी प्रभावित हुई है। बाढ़ से किसानों के कुएं कीचड़ से भर गए हैं। इसकी मरम्मत महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के माध्यम से की जाए।
 

Created On :   2 Aug 2021 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story