कोरोना के इलाज में कारगर है "इम्यूनोसिन अल्फा-1'

Immunosin alfa-1 is effective in treating corona
 कोरोना के इलाज में कारगर है "इम्यूनोसिन अल्फा-1'
 कोरोना के इलाज में कारगर है "इम्यूनोसिन अल्फा-1'

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के इलाज के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। देश में 70 से ज्यादा वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। इस बीच, नागपुर के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने नई थैरेपी के उपयोग की जानकारी दी है। "इम्यूनोसिन अल्फा-1" दवा मृत्युदर को नियंत्रण करती है, ऐसी जानकारी डॉ. नितीन शिंदे ने दी। 
 
धंतोली स्थित तिलक पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. नितीन शिंदे ने कहा- कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो उसके 6वें दिन से 12वें दिन तक लिंफोसिट काउंट पर ध्यान देना जरूरी है। वायरस लिंफोसिट काउंट काे खत्म करता है। "इम्यूनोसिन अल्फा-1" ड्रग मोलीक्यूल के रूप में उपलब्ध है। जो लिंफोसिट काउंट को बढ़ाती है। यह लिंफोसिट वायरस से लड़ने में सहायक होता है। मरीज की स्थिति के अनुसार इसका डोज तय किया जाता है। फ्रंटलाइन में कार्य कर रहे डॉक्टर इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इस ड्रग को नागपुर के मरीजों पर भी उपयोग किया गया। साथ ही, दूसरे देशों में भी उपयोग किया जा रहा है। डॉ. निर्मल जैसवाल ने बताया कि इस दवाई का असर फायदेमंद है। इसके सेवन से अस्पताल में भर्ती रहने वाले मरीजों को जल्दी छुट्टी मिल रही है। 

 

Created On :   26 Nov 2020 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story