- Home
- /
- डिप्टी CM ने चेताया- हालात नहीं...
डिप्टी CM ने चेताया- हालात नहीं संभले तो लगेगा सख्त लॉकडाउन, बीड में 10 दिन की सख्ती पर व्यापारियों ने किया विरोध

डिजिटल डेस्क, बीड। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले डराने लगे हैं। मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। दूसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया है, पुणे में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। जिसके बाद डिप्टी CM अजित पवार ने कहा कि यदि हालात नहीं संभले लोगों ने गाइडलाइंस नहीं मानी, तो 2 अप्रैल के बाद लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है। अजित पवार ने शुक्रवार को पिंपरी-चिंचवाड़ के जिलाधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मीटिंग की। जिसमें स्थानीय प्रशासन ने 1 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक शहर में फिर से हार्ड लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव रखा था, हालांकि पवार ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पुणे शहर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा।
पुणे समेत 9 शहरों में तेजी से बढ़ रहे मरीज
महाराष्ट्र के 9 शहरों में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमितों का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। गुरुवार को शहर में 3 हजार 286 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए और 31 लोगों की मृत्यु हो गई। अब तक कोरोना से 5 हजार 137 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल 28 हजार 578 लोगों का इलाज जारी है।

माजलगांव में 10 दिन का लॉक डाउन
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए माजलगांव में भी 10 दिन का लॉक डाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से सड़कें सुनसान पड़ी हैं। यह लॉक डाउन 26 से 4 मार्च तक लागू किया गया है। सड़कों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

बीड जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े
बीड में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कलेक्टर रवींद्र जगताप ने शुक्रवार से जिले में दस दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, हालांकि जरूरी समान लेने के लिए सुबह कुछ समय की छूट भी दी गई है। इससे पहले व्यापारी संगठन ने लॉकडाउन का विरोध कर चुके हैं। इससे पहले नाइट कर्फ्यू भी लगाया था, जो 13 मार्च से लागू किया गया था । इसके तहत शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक सड़कों पर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। यहां कंकलेश्वर मंदिर बंद है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23 हजार 98 है। अब तक 611 मरीजों की मौत हो चुकी है।
• पॉजिटिव की दर 13.1%
• मृत्यु दर 2.64%
• रिकवरी दर 91.24%
परली में सख्त लॉक डाउन
परली की बात करें तो यहां व्यापारियों ने सख्ती का विरोध किया है। जिले के ताजा आंकड़ों में 383 कोरोना पॉजिटिव में 33 यही से हैं। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया।
Created On :   26 March 2021 3:34 PM IST