महावितरण के नोटिस का असर: शहर में 95 फीसदी बिल की वसूली

Impact of Mahavitarans notice: 95 percent bill recovery in city
महावितरण के नोटिस का असर: शहर में 95 फीसदी बिल की वसूली
महावितरण के नोटिस का असर: शहर में 95 फीसदी बिल की वसूली

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपभोक्ताओं पर महावितरण की गुजारिश व नोटिस का असर होता दिख रहा है।  27 जनवरी तक शहर में करीब 95 फीसदी तक बिजली बिल की वसूली हो चुकी थी। जनवरी में 110 करोड़ का बिजली बिल जारी हुआ आैर उसमें से 95 करोड़ की वसूली हो चुकी है। महावितरण के लिए यह राहत भरी खबर है, लेकिन अभी भी बकाया राशि 300 करोड़ के पार है, जिसकी वसूली अभी भी किसी चुनौती से कम नहीं है। 

साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं पर बकाया
महावितरण अर्बन (शहर) के तहत महल, गांधीबाग, सिविल लाइन्स, कांग्रेस नगर व बुटीबोरी एमआईडीसी डिवीजन आते हैं। इन पांच डिवीजन में कुल 9 लाख उपभोक्ता है, जिनमें से साढ़े तीन लाख उपभोक्ताआें पर बिल बकाया है। दिसंबर 2020 में बिल की वसूली 105 फीसदी हुई, जो उस साल की रिकॉर्ड था। इसमें 5 फीसदी राशि बकाया बिल की है। जनवरी के तीसरे सप्ताह से बकायदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई। नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया है आैर इसके बाद कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। जनवरी मंे 31 तारीख तक बिल भर सकते हैं आैर 27 जनवरी तक करीब 95 फीसदी वसूली हुई। 110 करोड़ में से 95 करोड़ के बिजली बिल की वसूली हुई है। शेष 4 दिन में 15-20 फीसदी बिल वसूली होने की उम्मीद महावितरण को है। 

247.35 करोड़ का घरेलू बिल बकाया 
शहर में (5 डिवीजन) में साड़े तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता (कृषि कनेक्शन छोड़कर) बकायदारों की सूची में हैं। 3 लाख 2627 उपभोक्ताआें (रेसिडेंशिएल) पर 247.35 करोड़ का बिल बकाया है। 44265 उपभोक्ताआें (कमर्शियल) पर 49.79 करोड़ का बिल बकाया है। यह दिसंबर 2020 के आंकड़े हैं। शहर में करीब 11 हजार 500 कृषि (पंप) कनेक्शन हैं। 

बिल वसूली में तेजी आई है 
गुजारिश व नोटिस का असर हो रहा है। करीब साड़े तीन लाख उपभोक्ताआें (कृषि कनेक्शन छोड़कर) पर दिसंबर 20 तक करीब 300 करोड़ का बिल बकाया था। दिसंबर 2020 में 105 फीसदी वसूली हुई, यानी बकाया राशि का थोड़ा भुगतान हुआ है। 27 जनवरी तक करीब 95 फीसदी बिल की वसूली हुई है। 4 दिन में 15-20 फीसदी वसूली आैर हो सकती है। बिल वसूली में तेजी आई है। इसमें आैर तेजी आने की उम्मीद है। उपभोक्ता वर्तमान बिल के साथ बकाया बिल भी भर रहे हैं। 
-अमित परांजपे, अधीक्षक अभियंता, महावितरण अर्बन नागपुर

Created On :   29 Jan 2021 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story