कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

डिजिटल डेस्क पन्ना। कायस्थ समाज पन्ना की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक १५ जनवरी २०२३ को श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम कायस्थ समाज पन्ना के कार्यालय का शुभारम्भ डॉ. जगदीश खरे एवं सुशील खरे एडवोकेट के द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात प्रथम चरण में मंदिर में हुये निर्माण कार्य का अवलोकन समाज के सभी सदस्यों ने किया कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया जिसकी सभी ने सराहना की तथा समयसीमा में अच्छा निर्माण कार्य करने पर निर्माण समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। निर्माण कार्य हेतु प्राप्त सहयोग राशि एवं निर्माण कार्य में हुये व्यय का लेखा अंचल खरे सहायक कोषाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को बताया गया। उसके मंदिर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य हाल की छत मजबूत करने हेतु गार्डर लगाना एवं सामने की तरफ एक भव्य गेट निर्माण हेतु सभी ने अपनी सहमति प्रदान की तथा प्राथमिकता के आधार पर दोनो कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिये निर्माण समिति को अधिकृत किया गया।
डॉ. जगदीश खरे द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर में नि:शुल्क दवाखाना संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। राजेश निगम एडवोकेट ने संविधान संशोधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुये शीघ्र ही कमेटी द्वारा संविधान संशोधन करने पर जोर दिया गया। अंत में कायस्थ समाज युवा कार्यकर्ता गोपाल खरे एवं शनि खरे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा माला पहनाकर उनको बधाई दी गई। अन्त में समाज के सचिव राजीव कुमार खरे ने समाज के उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यालय निर्माण में अरूण खरे, धीरज खरे, प्रभात खरे द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। बैठक में समाज के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सुशील खरे, उमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रप्रकाश खरे, हरनाम सिंह खरे, रमन श्रीवास्तव, विनय खरे, डॉ. जगदीश कुमार खरे, अजयकान्त खरे, प्रेम प्रकाश खरे, सुरेश सौरभ श्रीवास्तव, शुभाशु खरे, सुधीर श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव लल्लू, डॉ. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, सीमान्त खरे, पंकज खरे, अंचल खरे, नीरज श्रीवास्तव, सतेन्द्र खरे, गोपाल खरे, पंकज बख्शी एवं महिला सदस्यों में श्रीमती सीमा सीमान्त खरे, श्रीमती सक्सेना, आरती खरे, प्रियंका खरे, ममता खरे, स्वाती खरे आदि कायस्थजन उपस्थित रहे।
Created On :   17 Jan 2023 4:27 PM IST