- Home
- /
- बोदवड सिंचाई परियोजना के लिए...
बोदवड सिंचाई परियोजना के लिए मिलेंगे 433 करोड़ रुपए - महाजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन तथा जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बुधवार को महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजनाओं को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन उपस्थित थे।
राज्यमंत्री महाजन ने बैठक के बाद बताया कि जलगांव जिले की बोदवड सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य की गति पिछले कुछ समय से निधि के अभाव में धीमी पड़ गई थी। इस समस्या को केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखने के बाद उन्होंने केन्द्र से इस परियोजना के लिए मंजूर कुल निधि में 433.44 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है। इससे अब इस परियोजना के कार्य को गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद जिले की 42420 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो सकेगी। महाजन ने कहा कि बैठक में जलगाव जिले की गिरना नदी पर बनाए जाने वाले 7 बांधों को अनुदान दिए जाने और प्रदेश के 5 आकांक्षी जिलों में केन्द्रीय योजना के तहत सिंचाई व्यवस्था को मजबूत कराए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
Created On :   28 Feb 2019 12:50 AM IST