- Home
- /
- राजस्व कर्मियों की हड़ताल से...
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से महत्वपूर्ण कामकाज अटके

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजस्व कर्मचारियों की न्यायपूर्ण मांगों को लेकर 4 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल शुरू है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक हड़ताल शुरू रखने का फैसला कर्मचारियों ने किया है। गुरुवार को हडताल का 11वां दिन था। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नागरिकों के महत्वपूर्ण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। अमरावती, अचलपुर, धारणी, चांदुर बाजार सहित सभी तहसील व उपविभागीय कार्यालय के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी हो रही है। दो वर्षो से महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शासन स्तर पर उपाय निकालने की मांग की जा रही थी। बावजूद सरकार द्वारा कोई उपाय नहीं निकालने से आखिरकार राजस्व कर्मचारियों ने संगठन के बैनर हड़ताल शुरू की है। उनके इस आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दर्शाया है। मंडल अधिकारी संवर्ग से नायब तहसीलदार पदोन्नती, राजस्व सहायक, कर्मचारी और वाहन चालकों के रिक्त पद भरें जाएं आदि सहित अन्य मांगे राजस्व कर्मचारियों ने की है।
सेतू में हो रहा नाममात्र काम
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से अचलपुर में नागरिकों और तहसील प्रशासन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। हड़ताल का असर अचलपुर प्रशासन पर हो रहा है। तहसील परिसर में स्थित सेतू केंद्र में भी केवल नाममात्र प्रक्रिया हो रही है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से लेकर अन्य प्रमाण-पत्रों के लिए तहसील कार्यालय पहंुचना पड़ रहा है। किंतु विद्यार्थियों के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। अचलपुर तहसील से 50 से अधिक गांव जुड़े है। सभी गांव के नागरिकों के महत्वपूर्ण काम नहीं होने से उन्हें कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है।
Created On :   15 April 2022 2:22 PM IST