जिस जेल में था कभी प्रहरी आज उसी में कैदी !

In a jail where the sentinel sent prisoner
जिस जेल में था कभी प्रहरी आज उसी में कैदी !
जिस जेल में था कभी प्रहरी आज उसी में कैदी !

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिस जेल में गया प्रसाद कभी जेल प्रहरी हुआ करता था आज उसी जेल में कैदी है। दरअसल कैदियों को गांजा सप्लाई करने वाले प्रहरी गया प्रसाद को करीब 50 ग्राम गांजा रखने के आरोप में जेल के अंदर पकड़ा गया था। सिविल लाइन पुलिस ने गया प्रसाद को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए। उसे उन बंदियों के साथ रखा गया जिनकी कभी वो निगरानी करता था।

जेल पहुंचते ही गया प्रसाद की आंखों से आंसू आ गए। उसके साथी प्रहरियों ने उसे किसी तरह से चुप कराया और कहा कि जो काम उसने किया है, उसकी सजा तो उसे भुगतनी पड़ेगी। गया प्रसाद यादव से पुलिस ने उन लोगों की जानकारी एकत्र की है, जिनके लिए वह गांजा सप्लाई करता था। इसके अलावा उसके साथियों के नाम जानने की कोशिश की गई है कि वह किसकी मदद से नारकोटिक्स की सप्लाई करता था। उसके घर की जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

Created On :   15 July 2017 3:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story