नागपुर में 4788 नमूनों की जांच में 467 संक्रमित, नागपुर सहित विदर्भ में 7 की मौत

In Nagpur, out of 4788 samples tested, 467 were infected, 7 died in Vidarbha including Nagpur.
नागपुर में 4788 नमूनों की जांच में 467 संक्रमित, नागपुर सहित विदर्भ में 7 की मौत
नागपुर में 4788 नमूनों की जांच में 467 संक्रमित, नागपुर सहित विदर्भ में 7 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में 4788 नमूनों की जांच में 467 नए पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही नागपुर में पिछले 24 घंटे में जिले में 7 लोगों की व विदर्भ में 8 की मौत हुई, जिसे मिलाकर  नागपुर में अब कुल मृतकों की संख्या 4042 हो गई है। 358 राेगी डिस्चार्ज किए गए।   

शहर में 403 पॉजिटिव मिले

पिछले 24 घंटे में 4788 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 60 ग्रामीण, 403 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। जांच में 33 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 59, मेयो में 51, नीरी में 26, नागपुर यूनिवर्सिटी में 48, निजी लैब में 153 और 87 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,225 हो चुकी है। साथ ही 7 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 2 शहर और 4 बाहर के हैं। कुल मृतक 4042 हो गए हैं।

358 डिस्चार्ज

बुधवार को 358 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 120548 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.29% है।

4635 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 4635 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1077 ग्रामीण 3558 शहर के हैं। इनमें से 3199 होम आइसोलेट हैं। 1436 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विदर्भ के सात जिलों में आठ की मौत

चंद्रपुर, गड़चिरोली, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, अमरावती। विदर्भ के सात जिलों में बुधवार को कोराना के 234 मरीज पाए गए। इसी के साथ कुल 8 लोगों की मौत भी हुई। चंद्रपुर में 14, गड़चिरोली में 12, यवतमाल में 63, भंडारा में 38, गोंदिया में 22, वर्धा में 32 और अमरावती में 53 नए मरीज पाए गए। जबकि चंद्रपुर, भंडारा और वर्धा में 2-2 तथा गड़चिराली और यवतमाल में एक-एक मरीज की मौत हुई। इन सात जिलों में अब तक 2085 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Created On :   14 Jan 2021 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story