मणिपुर के सांस्कृतिक आयोजन में छाए कोयलांचल के कलाकार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मणिपुर के सांस्कृतिक आयोजन में छाए कोयलांचल के कलाकार

डिजिटल डेस्क,  छिंदवाड़ा/परासिया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारतÓ के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आयोजित अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रक्रम में कोयलांचल के कलाकारों ने  शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। दल द्वारा आदिवासी शैला एवं गेंडी नृत्य लोक कला की प्रस्तुती दी गई।सांस्कृतिक कलाकारों दल में विजय बंदेवार, बलराम यदुवंशी, दुर्गेश यदुवंशी, सुनील वंशकार, गोविंदा यदुवंशी, राम कुमार यादव, तुषार सल्लाम, बरखा बंदेवार, रितु बंदेवार, दीपिका यदुवंशी शामिल रहे। आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों की 10 टीमें शामिल हुई। मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कोयलांचल के जय मानस नेहरू युवा मंडल इकलहरा-परासिया ने किया।
 

जय मानस नेहरू युवा मंडल पुरस्कृत
जय मानस नेहरू युवा मंडल अब तक देश भर के कई प्रदेशों में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुती के माध्यम से पुरस्कार बटोर चुका है।  24 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक आयोजित गतिविधि में कोयलांचल के कलाकारों ने पूर्वोत्तर राज्य में अपनी कला संस्कृति का प्रदर्शन किया। आयोजन के अंतिम दिन मणिपुर में शिक्षा मंत्री के हस्ते विजेता टीम जय मानस नेहरू युवा मंडल को पुरूस्कार स्वरूप ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जय मानस नेहरू युवा मंडल के विजय बंदेवार ने बताया कि युवाओं में देश की विविधता पूर्ण संस्कृति एवं विचारों का आदान-प्रदान करने, बोली-भाषा, रहन-सहन में विविधता के बावजूद हमारी एकता कायम रखने, सांस्कृतिक विरासत को समझने और समझाने यह आयोजन हुआ। जिसमें मणीपुर, नागालेंड की संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान, रहन-सहन और बोली व्यवहार को समझने का अवसर मिला, वहीं आयोजकों द्वारा टीम को इंफाल मार्केट और लोकपॉक झील का भ्रमण करवाया गया।

दल में शामिल कलाकार-
सांस्कृतिक कलाकारों दल में विजय बंदेवार, बलराम यदुवंशी, दुर्गेश यदुवंशी, सुनील वंशकार, गोविंदा यदुवंशी, राम कुमार यादव, तुषार सल्लाम, बरखा बंदेवार, रितु बंदेवार, दीपिका यदुवंशी शामिल रहे। युवाओं को मणीपुर, नागालेंड की संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान, रहन-सहन और बोली व्यवहार को समझने का अवसर मिला, वहीं आयोजकों द्वारा टीम को इंफाल मार्केट और लोकपॉक झील का भ्रमण करवाया गया।

 

Created On :   5 Nov 2018 1:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story