- Home
- /
- टोंगलाबाद में भी दो पशुपालकों के...
टोंगलाबाद में भी दो पशुपालकों के तबेलों में लगी आग

डिजिटल डेस्क, चांदुर रेलवे (अमरावती)। तहसील के टोंगलाबाद में दो नागरिकों के तबेले में अचानक लगी आग के कारण प्याज, दोपहिया, साइकिल और खेती का साहित्य जलकर राख हो गया। साथ ही इस घटना में एक बैल भी बुरी तरह झुलस्कर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक टोंगलाबाद निवासी रवींद्र सुभाष भांगे के खेत को आग लगने से तबेलें में रखा 30 क्विंटल प्याज, एक मोटर साइकिल, दो साइकिल व खेती का साहित्य जलकर राख हो गया और एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस आग ने परिसर के ज्ञानेश्वर जुमले के तबेले को भी अपनी चपेट में ले लिया। तबेले में रखा मवेशियों का चारा औरखेती का साहित्य जलकर राख हो गया। इस आग से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी घटनास्थल की तरफ दौड पडे और दोनों तबेलों में लगी आग को अथक प्रयासों के बाद नियंत्रित कर लिया। घटनास्थल पर मंडलअधिकारी अमोल देशमुख, पटवारी राहुल भिलकर ने भेंट देकर वहां का पंचनामा किया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
Created On :   3 May 2022 11:24 AM IST