5 दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

Incentive amount approved for 5 disabled people
5 दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
पन्ना 5 दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

डिजिटल डेस्क,पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 5 दिव्यांग आवेदकों को 10 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। अस्थिबाधित दिव्यांग आवेदक सुखीराम कुशवाहा, जीतेन्द्र प्रजापति, वीरेन्द्र काछी, महेश अहिरवार और श्रवणबाधित दिव्यांग रामसहाय लोध को 2-2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का भुगतान ई-पेमेंट से बैंक खाते में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित की गई है। दंपत्ति में से किसी एक के नि:शक्त होने पर 2 लाख रूपए और दोनों के नि:शक्त होने पर 1 लाख रूपए प्रदान किए जाते हैं।

Created On :   7 March 2023 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story