पुलिस से मारपीट की घटनाएं बढ़ी, फिर नायब पुलिस सिपाही से हाथापाई- जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें

Incidents of assault with police increased, then a scuffle with a naib police constable - know other incidents of Nagpur city
पुलिस से मारपीट की घटनाएं बढ़ी, फिर नायब पुलिस सिपाही से हाथापाई- जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें
पुलिस से मारपीट की घटनाएं बढ़ी, फिर नायब पुलिस सिपाही से हाथापाई- जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  शहर में आए दिन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सीताबर्डी इलाके में सामने आया है। यहां पर नायब पुलिस सिपाही के साथ एक युवक ने मारपीट की और उसके दोपहिया वाहन की टंकी को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने आरोपी आरोपी विनोद उइके को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार  सीताबर्डी थाने का नायब सिपाही शैलेंद्र ठाकुर गत 11 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात था। उसे शाम करीब 6 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि, भोले  पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर झगड़ा हो रहा है। शैलेंद्र दोपहिया वाहन से वहां पहुंचा।  शैलेंद्र घटनास्थल पर पूछताछ कर रहा था। इस दौरान आरोपी विनोद उइके  (47) गवलीपुरा, धरमपेठ निवासी ने शैलेंद्र से विवाद कर उसके साथ मारपीट की और उसके दोपहिया वाहन की पेट्रोल टंकी पर पत्थर दे मारा। घटना के बाद नायब सिपाही शैलेंद्र की शिकायत पर सीताबर्डी थाने में आरोपी विनोद उइके पर धारा 332, 353, 427 के तहत मामला दर्ज किया।

एक वर्ष में 12 पुलिसकर्मियों की पिटाई 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष में 12 पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें सदर, सीताबर्डी, नंदनवन थाने में मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अधिकांश मामले मामूली बात पर अनबन होने पर बात मारपीट तक पहुंचने के हैं। पुलिस भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है। कई बार कारण बताने पर जब पुलिस को रवैया ठीक नहीं होता, तब भी ऐसी स्थिति निर्माण हो जाती है। इन दिनों शहर में कहीं पर कभी भी पुलिस वाले खड़े हो जाते हैं। कई बार बेवजह नागरिकों को रोककर परेशान करते हैं, तब भी ऐसी स्थिति निर्माण हो जाती है। कई बार पुलिसकर्मी खुद पिटाई का शिकार हो जाते हैं और कई बार यह नागरिकों को बेदम पीटते हैं। हाल ही पारडी क्षेत्र में हुई एक घटना चर्चा में है। यहां मनोज ठवकर नामक युवक की पुलिस की पिटाई से मौत होने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आनन-फानन में अधिकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को थाने से हटा दिया था।

क्लर्क के घर 1.12 लाख रुपए का माल चोरी
हुड़केश्वर में सेवानिवृत्त क्लर्क के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने के गहने चुरा ले गए। घटना 11-12 जुलाई की दरमियानी रात हुई। 
पुलिस के अनुसार प्लॉट नं.-7 जूना सुभेदार ले-आउट निवासी 80 वर्षीय वसंत जवेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी, बड़ी बेटी व उसका बेटा है। वह कॉलेज में क्लर्क थे। उनकी छोटी बेटी के पुत्र का 11 जुलाई को जन्मदिन था। वह अपने परिवार के साथ नाती का जन्मदिन मनाने बाहरगांव गए थे।  इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 1 लाख 12 हजार रुपए के सोने के गहने चुरा ले गए। घटना के बारे में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। उसके बाद वसंत जवेकर परिवार के साथ घर पहुंचे। उन्होंने हुडकेश्वर थाने में शिकायत की। महिला सहायक पुलिस निरीक्षक पारधी ने चोरी का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महंगी साइकिलें चुराने वाला "डाकू" गिरफ्तार
यशोधरा नगर क्षेत्र से साइकिलें चुराने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बेदराम उर्फ डाकू धनीराम वर्मा  (21), चित्रछाया माता नगर, कलमना बस्ती निवासी है। पुलिस ने डाकू से 3 महंगी साइकिल सहित करीब 54 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी डागू को 11 जुलाई को भिलगांव से आजरी माजरी जाते समय चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार डाकू वर्मा को चोरी की साइकिल पैदल लेकर जाते समय यशोधरा नगर पुलिस ने रोका और साइकिल के बारे में पूछताछ करने पर वह टालमटोल जवाब देने लगा। कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि, वह भिलगांव बस्ती से 4-5 दिन में 3 साइकिलें चुरा चुका है। आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। डाकू से चोरी की तीन साइकिलें और लैपटाॅप जब्त किया है।
 

Created On :   13 July 2021 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story