दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हो रही कम, 3 केस फिर आए सामने

Incidents of rape and molestation are not decreasing, 3 cases have come to the fore again
दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हो रही कम, 3 केस फिर आए सामने
दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हो रही कम, 3 केस फिर आए सामने

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ही दिन में फिर 3 केस सामने आए हैं। सावनेर थाने में एक पीड़िता ने नाबालिग प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि, नाबालिग प्रेमी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। गर्भवती होने की बात पता  चलने पर नाबालिग प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बेटे काे जन्म दिया। पश्चात आरोपी के खिलाफ सावनेर थाने में मामला दर्ज कराया। 

डेढ़ साल से था प्रेम संबंध
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को सावनेर थाने में एक पीड़ित महिला की शिकायत पर विधि संघर्ष ग्रस्त बालक (नाबालिग) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसका एक नाबालिग के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। वह जान से मारने की धमकी देकर घर में दुष्कर्म कर रहा था। गर्भवती होने पर वह धमका रहा था। 

अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने की महिला मरीज से छेड़छाड़
 मानकापुर स्थित एलेक्सिस अस्पताल में सीटी स्कैन के दौरान महिला मरीज से और जरीपटका क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का प्रकरण शनिवार को देर रात संबंधित थानों में दर्ज किए गए। पीड़ित 39 वर्षीय महिला मरीज है। महिला के साथ वार्ड ब्वॉय महेश मधुकर घोड़मारे (39), कमाल चौक निवासी ने छेड़छाड़ की। पीड़िता को उपचार के दौरान चक्कर आने के कारण डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन कराने का निर्णय लिया था। उसे स्ट्रेचर पर संबंधित विभाग में ले जाने के बाद  सीटी स्कैन मशीन पर बिठाते महेश ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। 

जानबूझकर नहीं, जाने-अनजाने में हुआ स्पर्श : आरोपी
वार्ड ब्वॉय की इस हरकत से महिला के रिश्तेदार भड़क गए। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में महेश का कहना है कि, उसने जानबूझकर ऐसी कोई हरकत नहीं की है। जाने-अनजाने में महिला को उसका स्पर्श हुआ। मामला थाने पहुंचने पर महेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। 

एकतरफा प्रेम प्रकरण में की अभद्रता
 छेड़छाड़ की दूसरी घटना जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित 18 वर्षीय युवती है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात  बादल पाटील (24) नामक परिचित युवक पीड़िता के घर के सामने आया और गाली-गलौज करने लगा। घटना एकतरफा प्रेम प्रकरण की बताई जा रही है। बादल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   21 Jun 2021 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story