नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ानें रद्द

Incoming Go-First flights at Nagpur Airport canceled
नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ानें रद्द
नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ानें रद्द

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  देश की बहुचर्चित एयरलाइंस गो-एयर ने अपने नाम में परिवर्तन कर लिया है। अब इस कंपनी का नया नाम गो-फर्स्ट कर दिया गया है। नया नाम लेने के बावजूद विमान सेवा में कंपनी की फितरत नहीं बदली है। शुक्रवार को भी डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आने-जाने वाली गो-फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द रहीं।

सुबह 6.30 बजे नागपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 2600, सुबह 7.25 बजे मंुबई से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 8 बजे पुणे जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 881, सुबह 11.05 बजे पुणे से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 283, सुबह 11.40 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 141 व शाम 7.55 बजे मुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 344 रद्द हो गई। यह जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई है।

Created On :   24 July 2021 2:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story