- Home
- /
- पत्नी के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट...
पत्नी के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट में लोड करता था अश्लील फोटो, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक पर पत्नी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें लोड करने वाले पति के खिलाफ यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम सुरेश लक्ष्मीचंद सुमन (37), कोटा, राजस्थान निवासी है। आरोपी ने 17 जनवरी से 3 अप्रैल 2021 के बीच पत्नी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया।
ससुराल में छूट गया था मोबाइल : पुलिस के अनुसार यशोधरा नगर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ यशोधरा नगर थाने में शिकायत की है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि, उसकी वर्ष 2015 में सुरेश के साथ शादी हुई थी। उसे चार वर्षीय बेटा है। बेटी पैदा होने के बाद सुरेश चरित्र पर संदेह करने लगा। उसके साथ मारपीट करने लगा था। तब राजस्थान पुलिस ने सुरेश पर अपराध दर्ज किया है। चार वर्ष पहले वह ससुराल से मायके में रहने आ गई। तब उसका मोबाइल ससुराल में ही छूट गया था।
गलत संदेश भी भेजे : पत्नी का आरोप है कि, पति ने उसके मोबाइल पर फेसबुक पर उसके नाम का फर्जी अकाउंट बनाया। पश्चात पति उस अकाउंट के जरीये पत्नी के परिचितों को अश्लील छायाचित्र और आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा।
परिचित ने ध्यान में लाई करतूत : कुछ दिन पहले पीड़िता का एक परिचित व्यक्ति राजस्थान से नागपुर आया और उसने उसे उसके पति की करतूत के बारे में बताया। पति का यह कृत्य ध्यान में आने पर पत्नी ने पति सुरेश के खिलाफ यशोधरा नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने पति सुरेश के खिलाफ धारा 354(अ),(1),(4), 500 व सहधारा 66(ड), 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   5 April 2021 1:12 PM IST