नागपुर के हर थाने में शुरू होंगे स्वतंत्र साइबर सेल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर के हर थाने में शुरू होंगे स्वतंत्र साइबर सेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर अपराध पुलिस थाना शुरू होने के बाद भी भरपूर मैन पॉवर नहीं मिल पाने के कारण साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समय पर जांच-पड़ताल नहीं हो पाती है। अब पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के आदेश पर शहर के 33 थानों के 130 अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। यह अब थाना स्तर पर आने वाले साइबर अपराध के मामले को सुलझाने में मददगार साबित होंगे। शहर के प्रत्येक थाने में स्वतंत्र सायबर सेल तैयार किया गया है। शहर में बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर नागपुर में साइबर पुलिस थाना शुरू किया गया था। अब हर थाने में स्वतंत्र साइबर सेल बना देने से साइबर अपराध के मामले सुलझने में आसानी होगी।

विशेषज्ञ व कुशल अधिकारी होंगे नियुक्त
हर थाने में स्वतंत्र साइबर सेल में एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक(क्राइम), 1 सहायक पुलिस निरीक्षक,  उप-निरीक्षक, 3 से 4 कम्प्यूटर विशेषज्ञ व कुशल अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।
 

Created On :   31 May 2021 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story