रोमानिया बॉर्डर पर भारतीयों के साथ किया जा रहा अत्याचार

Indians are being tortured on Romania border
रोमानिया बॉर्डर पर भारतीयों के साथ किया जा रहा अत्याचार
यूक्रेन से लौटे स्वराज कुंड का खुलासा रोमानिया बॉर्डर पर भारतीयों के साथ किया जा रहा अत्याचार

डिजिटल डेस्क,अमरावती। रूस और यूक्रेन के बीच गत 10 दिन से युद्ध छिड़ा हुआ है। इस युद्ध में यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए भारतीय छात्र अब भी संकट में घिरे हुए हंै। अमरावती जिले के सभी 12 छात्र भले ही अपने घर लौट चुके हैं लेकिन रविवार को अपने परिवार के पास पहंुचे स्वराज कुंड ने स्थानीय हालात के बारे में रौंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी दी और उन्होंने बताया कि किस तरह बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे भारतीय छात्रों काे बसों में चढ़ने से रोका जा रहा था। ट्रेनों में उन पर मामूली हमले भी किए गए। स्वयं स्थानीय सैनिकों ने छात्रों को रोकने का प्रयास भी किया गया। स्वराज ने बताया कि वह यूक्रेन के नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष की एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर रहे हंै। 

वह भले ही सकुशल अपने घर लौटने में सफल रहे लेकिन आंखों देखा हाल काफी डरावना था। रोमानिया की सीमा पर अब भी 500 छात्र फंसे हैं। इन छात्रों को बस में चढ़ने को लेकर खाना प्राप्त करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। रात के वक्त भोजन के लिए लंबी कतारंे लगती हैं जो छात्र बंकर में शरण लिए हुए हैं, उन्हें कई बार दो-दो वक्त तक भूखा रहना पड़ रहा है। स्वराज ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर के आसपास काफी ठंड है। इस क्षेत्र में समय-समय पर बर्फबारी हाेती है।

युद्ध के बीच छात्रों के पास ंगर्म कपड़ों का भी अभाव है। हम लोग जहां फंसे हुए थे। वहां लगातार गोलियों की आवाजें सुनाई देती थीं। तीन बार हम लोगों को स्थानीय सेना ने रोकने का प्रयास किया आैर हमें बसों से नीचे उतारा गया। रोमानिया के सैनिकों ने छात्रों पर बंदूके भी तानी और काफी नस्लभेदी शब्दों का प्रयोग भी किया। 

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पालकमंत्री का धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिले की पालकमंत्री लगातार हम लोगों के संपर्क में थीं। ऐसे में स्वदेश लौटे हम सभी छात्र इनका आभार व्यक्त करते हंै। हमारे बचे हुए साथियों को भी जल्द स्वदेश वापस लाना चाहिए।  - स्वराज कुंड, यूक्रेन से  लौटा  विद्यार्थी

Created On :   7 March 2022 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story