नागपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGos emergency landing at Nagpur airport
नागपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई से दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट   नागपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर । एक 61 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार की शाम इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6-इ 2062 को आपात स्थिति में नागपुर विमानतल पर उतारा गया। विमानतल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट चेन्नई से दिल्ली जा रही थी। इस विमान की सीट क्र.1- डी पर सवार 61 वर्षीय गौतम पद्मनाभन काे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। विमान में मौजूद मेडिकल स्टाफ द्वारा परीक्षण किए जाने के बावजूद गौतम पद्मनाभन की नब्ज गिरती जा रही थी। इस मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए क्रू मेंबर द्वारा विमान को नागपुर में उतारने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही किंग्सवे अस्पताल की एम्बुलेंस तलब की गई। गुरुवार की शाम तकरीबन 5.55 बजे इंडिगो की यह फ्लाइट नागपुर विमानतल पर उतारी गई। विमानतल पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने गौतम पद्मनाभन का तत्काल प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें किंग्सवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज जारी है।

Created On :   25 Feb 2022 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story