महाराष्ट्र के 10 जिलों में शुरु हो सकते हैं उद्योग -जानिए कौन-कौन से हैं वह जिले

Industries can be started in ten districts of Maharashtra
महाराष्ट्र के 10 जिलों में शुरु हो सकते हैं उद्योग -जानिए कौन-कौन से हैं वह जिले
महाराष्ट्र के 10 जिलों में शुरु हो सकते हैं उद्योग -जानिए कौन-कौन से हैं वह जिले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के बीच प्रदेश के 10 जिलों में शर्तों के साथ उद्योग, कारखाने और व्यवसाय शुरू हो सकते हैं। मंगलवार को मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई। उपसमिति की बैठक के दौरान राज्य के जिन जिलों में कोरोना वायरस के मरीज नहीं हैं उन जिलों की सीमा सील कर सीमित कामकाज व्यवहार दोबारा शुरू करने के संबंध में चर्चा हुई। 

बैठक के बाद प्रदेश के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने बताया कि राज्य के करीब 10 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। इन जिलों की सीमा को सील करके अंतर्गत व्यवहार शुरू करने पर चर्चा हुई। थोरात ने कहा कि इन जिलों में मनरेगा के काम, कारखानों को शुरू करने और गन्ना मजदूरों की जांच करके उन्हें उनके गांव में भेजने के संबंध में चर्चा हुई। प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य के जो जिले कोरोना के एक भी मरीज न होने के कारण ग्रीन जोन में हैं, उन जिलों में सीमित स्वरूप में व्यवसाय शुरू करने का सुझाव बैठक में दिया गया है। इन जिलों में 30 प्रतिशत कर्मचारियों के बल पर व्यवसाय शुरू करने की मांग की गई है। चव्हाण ने कहा कि कोरोना के चलते जो लोग जिले में फंसे हैं उनकी जांच करके उन्हें अपने घर पर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके अलावा जो नागरिक दूसरे प्रदेशों के राहत शिविरों में हैं, उन्हें भी अपने राज्य में आने की छूट देने पर विचार करना चाहिए।

चव्हाण ने कहा कि बिना राशन कार्ड धारकों को अनाज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा जलसंसाधन विभाग, पीडब्लूडी और राष्ट्रीय महामार्ग के विकास कामों को भी शुरू करना पड़ेगा। चव्हाण ने कहा कि राज्य में कोरोना के चलते छोटे और मध्यम उद्योगों में उत्पादन बंद होने के कारण उनके पास पैसे नहीं हैं। सरकार को मिलने वाला राजस्व भी कम हुआ है। इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। राज्य मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नांदेड़ से पीडब्लूडी मंत्री चव्हाण शामिल हुए थे। जबकि मंत्रालय में खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील, राजस्व मंत्री थोरात, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री अनिल परब मौजूद थे। 

राज्य में शून्य कोरोना मरीजों वाले जिले 
नंदूरबार    
परभणी    
नांदेड़    
वर्धा    
भंडारा    
चंद्रपुर 
गडचिरोली 
कम मरीजों वाले जिले
जिला     मरीज  मनपा क्षेत्र में मरीज  
सोलापुर   0              1 
अकोला    0             12
अमरावती 0              5       
लातूर       0            08 

Created On :   14 April 2020 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story