रामटेक के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ

Infiltration of poachers in Ramtek forests
रामटेक के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ
तीन आरोपी गिरफ्तार रामटेक के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रामटेक के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ बढ़ रही है। वन विभाग ने गुप्त सूचना तीन लोगों को  गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक ढाई किलो की पैंगोलिन (खावल्या मांजर) मिली। इस क्षेत्र में ऐसे विलुप्त प्राणियों की तस्करी से इनकार नहीं किया जा सकता है। वन विभाग पैंगोलिन की कीमत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाया, लेकिन तीन आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी है। पकड़े गए आरोपियों में प्रभाकर मरसकोल्हे (64), सालिकराम इडपाची (45) और सुखदेव जाधव (28), टियापार, रामटेक निवासी का समावेश है। 

जाल बिछाकर पकड़ा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामटेक तहसील के तियापार वन विभाग के नागपुर व पेंच कार्यालय के दस्ते को  रामटेक के आस- पास के जंगलों से पैंगाेलिन को पकड़कर उनके अवयवों  की तस्करी करने की गुप्त जानकारी मिली।  दस्ते ने मामले की गंभीरता से लेकर जाल बिछाया और आरोपी प्रभाकर, सालिकराम और सुखदेव को पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया। दस्ते ने पहले प्रभाकर और सालिकराम को गिरफ्त में लिया। पश्चात इन दोनों की निशानदेही पर सुखदेव को गिरफ्त में िलया। सुखदेव के पास से पैंगोलिन मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। 
  
 


 

Created On :   21 Feb 2022 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story