- Home
- /
- बाघ के घायल शावक को किया पिंजरे में...
बाघ के घायल शावक को किया पिंजरे में कैद

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बाघ के घायल शावक को वनविभाग ने पिंजरे में कैद कर उपचार के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तलोधी बा. वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कच्चेपार बीट कक्ष क्रमांक 67 में चरवाह को बाघ के शावक द्वारा घायल करने की घटना घटी। घटना की जानकारी मिलने पर उक्त बीट के प्रभारी वन रक्षक एस. एस. गौरकर व क्षेत्र सहायक राजेश्वर गायकवाड ने घटनास्थल आकर पंचनामा किया। इस दौरान उन्हें वहां की झाड़ियाें में बाघ घायल स्थिति में नजर आया। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठों को देने पर ब्रह्मपुरी वनविभाग बके बायोलॉजिस्ट राकेश आहुजा ने घटनास्थल आकर जांच की। जांच में शावक घायल नजर आया। इसके बाद चंद्रपुर टीएटीआर के पशु वैद्यकीय अधिकारी डा. रविकांत खोबरागडे, अजय मराठे पुलिस कॉन्स्टेबल और आर. आर. टी. के साथ घटनास्थल पहुंचे। शाम को उक्त शावक को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया और उसे सावरगांव स्थित रोपवाटिका में लाया। फिर उसे इलाज के लिए चंद्रपुर भेजा गया।
Created On :   15 March 2022 4:24 PM IST