बेगुनाहों को भी होना पड़ा पुलिस के कोप भाजन का शिकार, घरों में घुसकर बरसाईं लाठियां

Innocent also had to be the victim of the wrath of the police, lathi rammed into the houses
बेगुनाहों को भी होना पड़ा पुलिस के कोप भाजन का शिकार, घरों में घुसकर बरसाईं लाठियां
बेगुनाहों को भी होना पड़ा पुलिस के कोप भाजन का शिकार, घरों में घुसकर बरसाईं लाठियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रहाटे नगर टोली मामले में बेगुनाह लोग भी पुलिस के कोप का शिकार हुए हैं। पुलिस पर प्रतिशोध के चलते बेगुनाह लोगों के भी घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप बस्ती के लोगों ने लगाया  है, हालांकि इससे पुलिस इनकार कर रही है। 

पथराव से टूटे घरों के सामान
रहाटे नगर टोली बस्ती में दो दिन पहले अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए अजनी थाने के पुलिस दल पर पथराव हुआ था, जिसम 3 महिला होमगार्ड घायल हुईं। पुलिस का नया वाहन भी पथराव में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस पर आरोप है कि उसने बस्ती की घेराबंदी कर अवैध धंधे में लिप्त होने के संदेह में घरों में घुसकर जमकर लाठियां बरसाई है। इनमें कुछ बेनुगाह लोग भी पुलिस की लाठियों का शिकार हो गए। पुलिस कार्रवाई में ऑटो रिक्शा क्र. एमएच 49 एआर 2769, मोटरसाइकिल एमएच 49 ए 4922 और एक अन्य मोटरसाइकिल के अलावा वाॅशिंग मशीन, एलसीडी, घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी लाठी बरसाकर तोड़ी गई हैं, जबकि अजनी थाने के निरीक्षक  विनोद चौधरी का कहना है कि यह तोड़फोड़ भीड़ द्वारा िकए गए पथराव से हुई है। 

प्रतिशोध में नहीं हुई कार्रवाई
बस्ती के लोगों ने पहले पुलिस दल को भगाने के लिए बस्ती में पथराव किया था, जिससे बस्ती में कुछ लोगों का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें पुलिस का कोई दोष नहीं है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से कुछ लोग अवैध धंधों में लिप्त होने का रिकार्ड है। पथराव में पकड़े गए लोगों में से कुछ लोगों को बयानों के आधार पर ही पकड़ा गया है। प्रतिशोध के चलते पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

42 पुरुष और 4 महिला हमलावर गिरफ्तार  
पुलिस के अनुसार इस हमले में अभी तक कुल 42 पुरुष और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 आरोपियों के पीसीआर की अवधि खत्म होने से बुधवार की दोपहर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि 18 आरोपी गुरुवार तक के लिए पुलिस के पीसीआर में हैं। प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 

कुख्यात बदमाश को पुलिस ने अकोला जेल में की रवानगी
 शहर के एक और कुख्यात बदमाश की अकोला जेल में रवानगी की गई है। वह गंभीर प्रकरणों में लिप्त था। कार्रवाई से परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली है। आरोपी शुभम उर्फ निंबू गजानन निंबुलकर विजय नगर निवासी है। एमआईडीसी थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, डकैती आदि गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इस कारण वर्ष 2020 में उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी हुई थी। इसके बाद भी शुभम के अापराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। बस्ती में उसके नाम का खौफ था, जिससे लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते थे। इस बीच एमपीडीए कानून के तहत उसे नागपुर से अकोला जेल में भेजा गया है। 


 

 

Created On :   6 May 2021 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story