पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटियों को बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार

Innocent daughters made lust victims after wifes death, accused arrested
पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटियों को बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटियों को बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पत्नी की मौत के बाद नराधम पिता विगत कई दिनों से अपनी दो मासूम बेटियों का यौन शोषण कर रहा था। मामला उजागर होते ही गुस्साई भीड़ ने तहसील थाने का घेराव किया। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। लोगों की भीड़ जमने से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

देता था जान से मारने की धमकी
आरोपी 38 वर्षीय आॅटो चालक मोमिनपुरा निवासी है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पत्नी का देहांत हुआ है। इसके कुछ महीने बाद से ही उसने अपनी 13 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉकडाउन के दौरान  स्कूल बंद होने से दोनों पुत्रियां घर में रहती थी। उसने अपनी बड़ी 14 वर्षीय बेटी पर भी बुरी नजर डालते हुए उसे भी अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी ने एक महिला से दूसरी शादी कर की। महिला पहले से ही एक बच्ची की मां है। जैसे ही महिला को आरोपी की हरकत के बारे में पता चला तो उसे अपनी और बेटी के सुरक्षा की चिंता सताने लगी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला उसे छोड़ कर चली गई।

डरी-सहमी देख  मामी ने पूछा तो हुआ
दो दिन पहले दोनों पुत्रियां अपने मामा के घर में गई हुई थी। उन्हें डरी सहमी देख कर मामी ने विश्वास लेकर पूछताछ की तो पिता के इस घिनौने प्रकरण का पता चला। एक सामाजिक कार्यकर्ता को भी इसकी भनक लगी।   सामाजिक कार्यकर्ता और रिश्तेदारों के साथ दोनों पीड़िता थाने पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस बीच बस्ती के लोगों को मामले की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ थाने के सामने जमा हो गई थी। प्रकरण दर्ज किया गया। जांच जारी है।


 

Created On :   21 Nov 2020 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story