- Home
- /
- फसलों पर कीटों का आक्रमण फिर चिंता...
फसलों पर कीटों का आक्रमण फिर चिंता से घिरे किसान

डिजिटल डेस्क, टाकरखेडा संभु । जिले के किसानों को इस वर्ष बुआई से ही संकटों का सामना करना पड़ रहा है। खरीफ की फसलों पर एक के बाद एक संकट आने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। भातकुली तहसील के कपास उत्पादक किसान जहां बोंड इल्ली के आक्रमण से परेशान है, वहीं सोयाबीन फसल पर मर का प्रकोप दिखने से किसान संकट में आ गए हंै। इस वर्ष अच्छी आमदनी मिलेगी, यह उम्मीद किसानों काे थी, किंतु बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और बदलते मौसम से फसलों पर कीड़ों और रोग का संक्रमण बढ़ गया है। किसानों का लाखों का नुकसान हो रहा है। लगातार फसल नाउपज से किसान हताश हुए थे, वहीं अब गुलाबी बोंड इल्ली के प्रकोप का संकट खड़ा हो गया है।
पूर्णत: विकसित हुई इल्लियां फसल के पत्ते और बोंड खाने से फसल उत्पादन कम हो रहा है। इसी तरह सोयाबीन की फल्लियों पर इल्लियों का आक्रमण दिखाई देता है। खरीफ फसल का विकास थम गया है। मशागत के अभाव में वैसे ही फसल विकसित नहीं हुई तथा नकली बीज के कारण सोयाबीन फसल का उत्पादन घटा है। उसमें ही अब फसलों पर अनेक प्रकार की इल्लियों ने हमला करने से खड़ी फसल ध्वस्त हो रही है। बदरीले मौसम से फसलों पर कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। छिड़काव के लिए किसानों को महंगी दवाई खरीदनी पड़ती है। और इसके लिए किसानों को कर्ज लेने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रहता। संकट से घिरे किसानों को सरकार ने मदद करने की मांग भातकुली तहसील के किसान कर रहे हैं।
Created On :   8 Sept 2022 3:16 PM IST