- Home
- /
- अधिकारियों को ग्राम भ्रमण के दिए...
अधिकारियों को ग्राम भ्रमण के दिए निर्देश

By - Bhaskar Hindi |5 Dec 2022 12:05 PM IST
पन्ना अधिकारियों को ग्राम भ्रमण के दिए निर्देश
डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम एक गांव का भ्रमण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं का फीडबैक प्राप्त कर ग्रामजन सुविधा केन्द्र पंचायत भवन में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया है। अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को आगामी सप्ताह के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराने के लिए भी कहा गया है।
Created On :   5 Dec 2022 5:35 PM IST
Next Story