प्रभावित किसानों को तुरंत नुकसान भरपाई का बीमा कंपनियों को निर्देश

Instructions to give immediately compensate the affected farmers
 प्रभावित किसानों को तुरंत नुकसान भरपाई का बीमा कंपनियों को निर्देश
 प्रभावित किसानों को तुरंत नुकसान भरपाई का बीमा कंपनियों को निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। किसानों का साल 2017 की खरीफ फसल के मुआवजे का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने प्रभावित किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे उन 92 फीसदी किसानों को तुरंत भरपाई दें जिसकी जानकारी कंपनियों के पास उपलब्ध जानकारी से मिलती है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर सूचित किया है कि जिन आठ फीसदी किसानों से जुड़ी जानकारी मेल नहीं खाती उनकी जिम्मेदारी भी बीमा कंपनियों की है। कंपनियां जानकारी में सुधार कर बाकी किसानों को भी मुआवजा दें। बता दें कि खरीफ 2017 के किसानों द्वारा बीमा के दावों की जांच के दौरान दिए गए 92 फीसदी बैंक खाता संख्या की जानकारी तो सही थी लेकिन आठ फीसदी किसानों द्वारा दी गई जानकारी उनके बैंक खातों से मेल नहीं खा रही थी।

इसके चलते मुआवजे के भुगतान में देरी हो रही थी। अब सरकार ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि जानकारी में जरूरी सुधार कर कंपनियां किसानों के खाते में मुआवजे की राशि एकमुश्त जमा करें। वहीं 2017 के रबी की फसल के लिए बीमा का दावा दाखिल करने की समयसीमा 15 मई 2018 से बढ़ाकर 15 जून 2018 कर दिया गया है।

 

Created On :   27 May 2018 8:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story