- Home
- /
- नागपुर शहर के 5 थानेदारों का आंतरिक...
नागपुर शहर के 5 थानेदारों का आंतरिक तबादला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस अायुक्त अमितेश कुमार के आदेश पर शहर के 5 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के आंतरिक तबादले किए गए हैं। जिन पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए उनमें मानकापुर के कृष्णा शिंदे, कोराडी के जयंत गंगावने, यातायात पुलिस शाखा की आशालता खापरे, कोराडी के थानेदार आर.बी. पुकले और वाठोड़ा के थानेदार अनिल ताकसांडे का समावेश है। शिंदे को कोराडी, गंगावने को इमामवाड़ा, खापरे को ताकसांडे की जगह पर वाठोड़ा भेजा गया है। पुकले को कोराडी से आर्थिक अपराध शाखा में भेजा गया है। थानेदार ताकसांडे को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अस्थायी चार्ज दिया गया है। अधिकारियों काे पदभार संभालने का आदेश दिया गया है।
बेरोजगारी से त्रस्त व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बेरोजगारी से त्रस्त होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोराडी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया। महादुला निवासी नरेश शेवारे (43) डेली कलेक्शन का काम करता था। इसके पहले उसके पास फोर व्हीलर था, जिसे वह िकराए पर चलाता था। िकसी वजह से उसने वह वाहन बेच दिया। डेली कलेक्शन से उसे उतनी आमदनी नहीं हो रही थी। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात नरेश ने सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। िजससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।
मालवाहक वाहन चालक से
नाकाबंदी कर दो पेटी शराब जब्त
मौदा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मालवाहक वाहन चालक से दो पेटी देसी शराब जब्त की। शराब की कीमत करीब 5 हजार रुपए है। आरोपी चालक भानू साहू भानू साहू, आदिवासी प्रकाश नगर, कलमना निवासी से 95 बोतल शराब और वाहन सहित करीब 2 लाख 4 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार मौदा पुलिस ने गत 11 अप्रैल को गुप्त सूचना पर मालवाहक वाहन (एम.एच.-49-बी.एम.-0602) को बालाजी बार के पास वड़ोदा में नाकाबंदी कर रोका और वाहन की जांच कर देसी शराब की दो पेटियां जब्त की।
किशोरी को घर से किया अगवा
प्रेम संबंधों के चलते िकशोरी को अगवा कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। पीड़ित 17 वर्षीय है। वह पांचपावली क्षेत्र निवासी है। आरोपी दुर्गेश चिमूरकर (18) ने िकशोरी को प्रेम संबंधों में फांस लिया और उससे शादी करने का वादा िकया। आरोपी ने रविवार को रात 8 बजे िकशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया। किशोरी अचानक गायब होने से उसके परिवार मंे हड़कंप मच गया।
शराब की होम डिलीवरी
मंगलवार से नागपुर के बीयर बारों से शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर जिले के सभी बीयर बारों से शराब की होम डिलीवरी की अनुमति जारी की है।
Created On :   13 April 2021 1:28 PM IST