- Home
- /
- मोबाइल चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह...
मोबाइल चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर । अंबाझरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी मो. जाफर शेख इखाहिल (20), मोतीझरना महाजपुर, साहिबगंज तालझाड़ी, झारखंड और विक्की संजय महतो (19), तीनपहाड़, साहिबगंज, झारखंड निवासी को गिरफ्तार 14 मोबाइल फाेन सहित करीब 1 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया है। दोनों आरोपी 15 नवंबर तक पीसीआर पर हैं। 10 नवंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया।
कचरे के ढेर में छिपा रखे थे मोबाइल
पुलिस के अनुसार आरोपी मो. जाफर और उसका साथी विक्की गोकुलपेठ बाजार में संदेहास्पद स्थिति में घूमते मिले। तलाशी लेने पर 4 मोबाइल फोन मिले। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के 10 मोबाइल तिब्बती स्वेटर मार्केट में कचरे के ढेर में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पूछताछ में पता चला कि, दोनों आरोपी चोरी करने के लिए विमान से नागपुर आते थे। वह पहले कोलकाता जाते थे, फिर वहां से विमान से नागपुर आते थे, ऐसा यह किसी भी शहर में जाने के लिए करते थे। आरोपियों ने शहर में कई बाजारों से मोबाइल चुराए हैं। वे यह मोबाइल झारखंड ले जाकर बेचते थे। पुलिस उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नरेंद्र हिवरे, एएसआई आशीष कोहले, शरद मिश्रा, नायब सिपाही संतोष, सिपाही अंकुश ने कार्रवाई की।
Created On :   13 Nov 2020 10:39 AM GMT