नक्सल और दहशतवाद की तरह घातक है नशा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गृहमंत्री ने कहा - नक्सल और दहशतवाद की तरह घातक है नशा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि, नक्सल और दहशतवाद की तरह मादक पदार्थ के तस्करों से भी लड़ने की जरूरत है। युवा वर्ग नशे की लत से बर्बाद हो रहा है। वानामती के सभागृह में पुलिस क्वार्टरों के नवीनीकरण और उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री बोल रहे थे। गृहमंत्री दो दिन के नागपुर दौरे पर हैं। हुड़केश्वर थाने की नई इमारत सहित आठ थानों में पुलिस महिला विश्रामगृहों का भी उद्घाटन उन्होंने किया। नागपुर व गड़चिरोली परिक्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा भी उन्होंने  लिया। कार्यक्रम में पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत,पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सह.आयुक्त अश्वति दोरजे,अपर आयुक्त सुनील फुलारी आदि प्रमुखता से मौजूद थे।

अपराधियों में खौफ पैदा करे पुलिस
अापराधिक तत्वों में पुलिस का खौफ होना चाहिए है और यह तभी संभव है जब उन्हें प्रकरणों में कड़ी सजा होगी। इसके लिए पुलिस को सिर्फ आरोपी को पकड़ने तक ही सीमित नहीं रहना होगा।

समिति की रिपोर्ट पर करेंगे चर्चा
महिला अत्याचार से संबंधित शक्ति कानून लाने की तैयारी सरकार ने की है। नागपुर अधिवेशन में इसे पेश िकया जाएगा। इसके लिए नियुक्त की गई संयुक्त समिति के रिपोर्ट पर चर्चा कर इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय लेने की बात उन्होंने कही है।

परमवीर सिंह की जानकारी नहीं
गृहमंत्री ने कहा की नक्सल प्रभावित गड़चिरोली और गोंदिया जिले में नक्सली गतिविधियों की  रोकथाम करने में पुलिस को मदद मिली है। पुलिस अधिकारियों के तबादले से संबंधित विवादित तबादले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस सहासंचालक को नोटिस जारी किया गया है।  परमवीर सिंह कहां हैं पूछने पर कहा कि  इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

सुरजागढ़ खदान के लिए सशस्त्र चौकी स्वीकृत 
गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल बताया कि गडचिरोली जिले के सुरजागढ़ खदान में सशस्त्र चौकी को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसमें लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ठाकरे के बीच बैठक भी हुई है। इससे नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

12 हजार सिपाही भर्ती करने का लक्ष्य
श्री पाटील ने कहा कि, पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण से लेकर विभाग की समस्याएं सुलझाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। समय-समय पर गृहमंत्री के नाते मैं इसका अवलोकन करता हूं। विभाग संख्या बल से भी जूझ रहा है, इसलिए आने वाले समय में विभाग में 12 हजार पुलिस सिपाहियों को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लोग भले ही सिपाही के रुप में भर्ती होेंगे, लेकिन सेवानिवृत्ति उपनिरीक्षक रुप में होने का उन्होंने दावा किया है।

तस्करों से लड़ने की जरूरत
उन्होंने कहा है कि, युवा वर्ग नशे के गर्त में गुम हो रहा है। उसे नशे से दूर रखना जरूरी है। इसके लिए पुलिस विभाग जिस सक्रियता के साथ नक्सल और दहशतवाद से लड़ता है, उसी सक्रियता से नशा तस्करों से भी लड़ने की जरूरत है। इसके लिए विभाग को स्कूल, कॉलेजों के आस-पास अपना जाल फैलाना चाहिए, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंक सकें। इस दौरान उन्होंने अन्य आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया तथा नागपुर में आपराधिक घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर जोर दिया।

 

Created On :   23 Oct 2021 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story