ब्याज के पैसों के लिए डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़  

Intruded into doctors house for money of interest
ब्याज के पैसों के लिए डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़  
ब्याज के पैसों के लिए डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले डाॅक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व पत्नी से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 14 लाख रुपए के लेन-देन के मामले को लेकर हुई। डॉक्टर के साझेदार के दोनों बेटों को बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।  सहायक पुलिस उप-निरीक्षक बोंडे ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अरुण मानकर के दोनों बेटों ने डॉक्टर को पैसे वापस नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

14 लाख रुपए ब्याज से लिए थे
पुलिस के अनुसार एक 46 वर्षीय डॉक्टर और अरुण मानकर साझेदार हैं। 4 वर्ष पहले डॉक्टर ने अरुण मानकर से करीब 14 लाख रुपए ब्याज से लिए थे। लॉकडाउन में डॉक्टर का कारोबार ठंडा पड़ गया। डॉक्टरी पेशे पर भी असर पड़ा। इसके चलते डॉक्टर ब्याज व मूल रकम वापस नहीं कर पा रहा था। अरुण के बेटे अमित व विशाल, सोमलवाडा निवासी को जब यह पता चला, तो बुधवार की रात 10.15 बजे उन्होंने डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर की पत्नी ने रोकने की कोशिश की, तो अमित व विशाल ने उनसे भी गाली-गलौज और अभद्रता की। डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अमित और विशाल को धारा 448, 323, 352, 354,506(ब), 504, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले डाॅक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व पत्नी से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 14 लाख रुपए के लेन-देन के मामले को लेकर हुई। डॉक्टर के साझेदार के दोनों बेटों को बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस उप-निरीक्षक बोंडे ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अरुण मानकर के दोनों बेटों ने डॉक्टर को पैसे वापस नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

14 लाख रुपए ब्याज से लिए थे
पुलिस के अनुसार एक 46 वर्षीय डॉक्टर और अरुण मानकर साझेदार हैं। 4 वर्ष पहले डॉक्टर ने अरुण मानकर से करीब 14 लाख रुपए ब्याज से लिए थे। लॉकडाउन में डॉक्टर का कारोबार ठंडा पड़ गया। डॉक्टरी पेशे पर भी असर पड़ा। इसके चलते डॉक्टर ब्याज व मूल रकम वापस नहीं कर पा रहा था। अरुण के बेटे अमित व विशाल, सोमलवाडा निवासी को जब यह पता चला, तो बुधवार की रात 10.15 बजे उन्होंने डॉक्टर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर की पत्नी ने रोकने की कोशिश की, तो अमित व विशाल ने उनसे भी गाली-गलौज और अभद्रता की। डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अमित और विशाल को धारा 448, 323, 352, 354,506(ब), 504, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

Created On :   23 April 2021 2:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story