निवेशक ने लगाई फांसी,लाखों रुपए डुबोने वालों पर मामला दर्ज

Investor hanged, case registered against those who drowned lakhs of rupees
निवेशक ने लगाई फांसी,लाखों रुपए डुबोने वालों पर मामला दर्ज
निवेशक ने लगाई फांसी,लाखों रुपए डुबोने वालों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  निवेश के नाम पर कलमना में कई लोगों को चूना लगाया गया है। इनमें से एक निवेशक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर कलमना पुलिस ने मौत के लिए जिम्मेदार पिता-पुत्र, बेटी और दामाद के खिलाफ  प्रकरण दर्ज िकया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

ई-रिक्शा चलाता था
मृतक ओम नगर निवासी रूपेश देवराव कलंबे (38) है। वह कलमना मार्केट में ई-रिक्शा चलाता था, जबकि आरोपी राजू गौतम, उसका पुत्र मुकेश उर्फ गोलू गौतम, बेटी पूजा कडियाला और दामाद सुनील कडियाला है। करीब डेढ़-दो वर्ष पहले आरोपी कलमना क्षेत्र में रहने आए थे। उन्होंने एक फर्जी कंपनी बनाकर इसमें निवेश करने पर प्रति महीना 20 प्रतिशत ब्याज मिलने का झांसा दिया था। शुरुआत में लोगों को बराबर ब्याज मिलने से लोग लालच में आ गए। 

4.20 लाख रुपए किए थे निवेश
रूपेश ने भी खरबी का अपना प्लॉट बेचा और अन्य लोगों की तरह उसने भी आरोपियों की कंपनी में 4 लाख 20 हजार रुपए का निवेश किया। इस तरह से करीब 30 से 40 लोगों ने निवेश किया है। निवेशकों की संख्या बढ़ने पर आरोपियों ने ब्याज देना बंद कर दिया और कंपनी बंद कर भाग गए। आरोपियों ने निवेशकों को करीब 40 लाख रुपए का चूना लगाया गया है। लाखों की रकम गंवाने से आहत हुए रूपेश ने 8 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट ने खोला राज
आकस्मिक मृत्यु के तौर पर प्रकरण दर्ज िकया गया था, लेकिन बरामद सुसाइड नोट में रूपेश ने खुद की मौत के लिए उक्त आरोपी जिम्मेदार होने का जिक्र िकया है। रूपेश की पत्नी लक्ष्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज िकया गया। निरीक्षक चव्हाण के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 
 

Created On :   3 July 2021 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story