- Home
- /
- एक दर्जन आईपीएस अफसरों का हुआ...
एक दर्जन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम को जारी तबादला आदेश में जहां अभिषेक सिंह को अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से स्थानांतरित कर सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मण्डला पदस्थ किया गया है तो वहीं सम्पत उपाध्याय इंदौर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिगरा, हितेष चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक भोपाल से सेनानी 36वीं भारत रक्षित वाहिनी बालाघाट, पंकज कुमावत अति. पुलिस अधीक्षक महू इंदौर से सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड, सूरज कुमार वर्मा अति. पुलिस अधीक्षक जबलपुर से सेनानी 9वीं वाहिनी विसबल रीवा, अजय सिंह अति. पुलिस अधीक्षक धार से पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर, श्रीमती योंगचेन डोलकर भुटिया अति. पुलिस अधीक्षक जबलपुर को पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, एपी सिंह सेनानी 9वीं वाहिनी विसबल रीवा से सेनानी आरएपीटीसी इंदौर, अनुराग शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन, तिलक सिंह सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक अशोकनगर, एमएल सोलंकी सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मण्डला से सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, डीएस भदौरिया पुलिस अधीक्षक अशोकनगर से सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा तबादला कर पदस्थ किया गया है।
Created On :   28 Dec 2017 10:22 PM IST