मुंबई हावड़ा मेल के चक्के में लगी आग

ire in the wheel of Mumbai Howrah Mail
मुंबई हावड़ा मेल के चक्के में लगी आग
7 घंटे लेट पहुंची मुंबई हावड़ा मेल के चक्के में लगी आग

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। मुंबई से नागपुर की ओर आ रही एक एक्सप्रेस में हॉट एक्सल के कारण चक्के में आग लग गई। गाड़ी को बीच में कई जगह रोकना पड़ा। ऐसे में गाड़ी में सवार यात्री डर गए। यह गाड़ी नागपुर स्टेशन पर अपने समय निर्धारित समय से 7 घंटा लेट पहुंची। घटना के कारण जहां एक ओर गाड़ी में बैठे यात्री डरे-सहमे रहे, वहीं नागपुर स्टेशन पर इस गाड़ी का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस गाड़ी के चलते कही आवागमन बाधित नहीं हुआ है।
हर बार करते रहे मरम्मत
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12809 मुंबई हावड़ा मेल शुक्रवार की मध्यरात्रि मुंबई से निकलते हुए नागपुर की ओर आ रही थी। त्योहारों के कारण गाड़ी में नागपुर स्टेशन के भी कई यात्री सवार थे। ठाणे पहुंचने पर गाड़ी के ए-1 कोच के एक्सल अधिक गर्म होने के कारण इसे रोक दिया गया। तकनीकी खामी को दूर करने की बात कहकर गाड़ी को आगे बढ़ाया गया, लेकिन कल्याण स्टेशन पर फिर इसी तरह की समस्या सामने आई। कुछ देर गाड़ी को रोकने के बाद फिर चलाया गया। कल्याण स्टेशन पार करने के बाद ओवर हीटिंग के कारण पहियों में आग पकड़ने लगी। यह देख आसनगांव में 6 घंटे तक गाड़ी को रोका गया। फिर मरम्मत कर इसे भेजा गया। इस गाड़ी को नागपुर में सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन यह शाम को 6 बजे आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 
 

Created On :   6 Nov 2022 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story