2021 का पहला मिशन: ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 सैटेलाइट, यहां देखें वीडियो

ISROs PSLV-C51 carrying Amazonia-1 and 18 other satellites lifts off from Satish Dhawan Space Centre Sriharikota
2021 का पहला मिशन: ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 सैटेलाइट, यहां देखें वीडियो
2021 का पहला मिशन: ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 सैटेलाइट, यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल कर ली है। इसरो ने आज (रविवार) सुबह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से PSLV-C51 को लॉन्च कर दिया है। इसरो ने ब्राजील के अमेजोनिया-1 समेत 18 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा है। इसरो ने बताया कि ये PSLV का 53 वां मिशन है। 

खबर में खास

  • पहली बार भारतीय रॉकेट से भेजा गया ब्राजीली सैटेलाइट
  • ब्राजील का सैटेलाइट है अमेजोनिया-1
  • लॉन्चिंग के लिए भारत आया था ब्राजील के वैज्ञानिकों का दल
  • अंतरिक्ष में पहली बार भेजी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर
  • PSLV का ये 53 वां सफल मिशन था

कब क्या हुआ

  • रॉकेट 28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर लॉन्च हुआ
  • इसकी उल्टी गिनती शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई थी 
  • इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया है 
  • अमेजोनिया-1 को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में लॉन्च कर दिया गया है  

लॉन्चिंग का वीडियो 

 

जानें ब्राजील का सैटेलाइट है अमेजोनिया-1 क्या है  
पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। अमेजोनिया-1 चार साल तक डाटा भेजता रहेगा। इस उपग्रह की लॉन्चिंग के लिए ब्राजील से वैज्ञानिकों का एक दल भारत आया था। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि ये भारत और ब्राजील दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमेजोनिया-1 को पूरी तरह से ब्राजील के वैज्ञानिकों ने बनाया और विकसित किया था।

Created On :   28 Feb 2021 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story