एमपी: विधानसभा में फिर गरमाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
एमपी: विधानसभा में फिर गरमाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि इस बार UPSC से चयनित डॉक्टरों में सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों में जाने की प्रतिस्पर्धा हो रही है, क्योंकि PG सिलेबस में इन क्षेत्रों की नियुक्ति के अंक मिलते हैं।

प्रश्नकाल के दौरान MLA कालू सिंह ठाकुर ने मांडव में, कांग्रेस MLA नीलेश अवस्थी ने जबलपुर की दो तहसीलों में डॉक्टरों की कमी और BJP MLA हितेंद्र सिंह सोलंकी ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से लगे बड़वाह क्षेत्र में अस्पताल की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया। ठाकुर ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध मांडू में विदेशी सैलानी बहुत आते हैं, लेकिन वहां के अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है और वहां ANM से काम चलाया जा रहा है।

इस पर मंत्री सिंह ने मांडू में डॉक्टर की नियुक्ति का आश्वासन दिया। कांग्रेस MLA अवस्थी की ओर से भी यही मुद्दा उठाए जाने पर मंत्री सिंह ने स्वीकार किया कि पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है, इसके लिए UPSC से 1900 डॉक्टरों की मांग के बाद 1400 के इंटरव्यू हुए, जिनमें से 700 की भर्ती की गई है और पिछले दिनों में लगभग 550 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों की नियुक्ति के मामले में उनकी पसंद का ध्यान रखा गया है।

Created On :   21 July 2017 10:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story