- Home
- /
- अपने बच्चों को विदेश भेजकर दूसरे के...
अपने बच्चों को विदेश भेजकर दूसरे के बच्चों को भड़काना बोंडे को शोभा नहीं देता

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अमरावती के अचलपुर में हिंसा भड़काने की घटना का मास्टरमाइंड बताने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. अनिल बोंडे के आरोपों पर प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने पलटवार किया है। मंगलवार को मुंबई में यशोमती ने कहा कि बोंडे विक्षिप्त मानसिकता से बयानबाजी कर रहे हैं। बोंडे ने अपने बच्चों को विदेश में भेजा है और दूसरे के बच्चों को भड़काने का काम कर रहे हैं। डॉक्टरी पेश से जुड़े हुए बोंडे को यह शोभा नहीं देता है। बोंडे अमरावती के युवाओं को उकसा रहे हैं। लेकिन जिले की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यशोमती ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बोंडे हार गए थे। इसके बाद से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। वहीं मंगलवार को ही दोपहर के समय अमरावती में भाजपा नेता बोंडे ने कहा था कि अमरावती दंगे की मास्टरमाइंड जिले की पालक मंत्री यशोमती हैं। अमरावती में हुए दंगे के लिए यशोमती ही जिम्मेदार हैं।
Created On :   19 April 2022 8:41 PM IST