मनपा चुनाव के जनादेश से साफ हुआ जनता के मन में क्या चल रहा है : सीएम फडणवीस

It is clear from mandate in NMC elections, what is going in the mind of people - CM
मनपा चुनाव के जनादेश से साफ हुआ जनता के मन में क्या चल रहा है : सीएम फडणवीस
मनपा चुनाव के जनादेश से साफ हुआ जनता के मन में क्या चल रहा है : सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जलगांव और सांगली- मिरज- कुपवाड महानगर पालिका चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि जनता के मन में क्या चल रहा है। शुक्रवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री राज्य भर में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू है और मोर्चे निकाले जा रहे हैं। आंदोलनकारियों की मांगें जायज हैं। लेकिन जनता को यह भी पता है कि फिलहाल जो विभिन्न मांगें की जा रही है वह अभी नहीं बल्कि 40-50 सालों में तैयार हुई हैं। जनता को विश्वास है कि सरकार विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए इमानदारी से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के जनादेश को नम्रता पूर्वक स्वीकार करते हैं।

इस जनादेश से आरक्षण, विकास, रोजगार जैसे अनेक मुद्दों पर काम करने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांगली- मिरज- कुपवाड मनपा में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद मनपा क्षेत्र की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है। दोनों महानगर पालिकाओं में पिछले चुनाव में भाजपा के पास बहुत कम सीटें थीं। दोनों महानगर पालिकाओं में जीत के बाद मुंबई स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। हालांकि जीत के जश्न को यादगार बनाने के लिए पार्टी ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटा नहीं पाई।

Created On :   3 Aug 2018 3:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story