- Home
- /
- संविधान मानने वालों को सत्ता में...
संविधान मानने वालों को सत्ता में लाना जरूरी : जयप्रकाश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय समन्वयक जयप्रकाश सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अपना कोई वोट बैंक नहीं है। जिस कारण EVM का आधार लेकर गड़बड़ी की। यही उनकी जीत का मंत्र है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान मानने वालों की सत्ता प्रस्थापित होना आवश्यक है। मौजूदा सरकार संविधान बदलने की भाषा बोल रही है, किन्तु संविधान बदलने के पहले इस सरकार को बदल डालेंगे। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
इस दौरान मार्गदर्शन करते हुए वे बोल रहे थे। मंच पर राष्ट्रीय समन्वयक सांसद वीर सिंह, महाराष्ट्र प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक, प्रमोद रैना, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश साखरे, कृष्णा बेले, एड. संदीप ताजणे प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम में जयप्रकाश सिंह, वीर सिंह, गौसीप्रसाद उपासक और प्रमोद रैना की नई नियुक्ति होने पर पार्टी की ओर से सत्कार किया गया।
मायावती का नेतृत्व मान्य कर रहा है देश
जयप्रकाश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की क्षमता सिर्फ मायावती में है। देश के विविध नेताओं को भी यह बात समझ में आ गई है। जिस कारण उनका नेतृत्व देश ने मान्य किया है। वह देश की प्रधानमंत्री जरूरी बनेंगी, लेकिन इसके लिए हमें भी प्रयास करने होंगे।
आंबेडकरी समाज के अलावा सभी समाज के लोगों को बसपा के साथ जोड़ा जाए। सांसद वीर सिंह ने बसपा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आह्वान कर युवकों को जोड़ने कहा। गौरी प्रसाद उपासक, एड. संदीप ताजने, कृष्णा बेले ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जितेंद्र म्हैसकर, पृथ्वी शेंडे, मंगेश ठाकरे, प्रेम रोडे, रुपेश बागेश्वर, महेंद्र राऊत, उत्तम शेवडे प्रमुखता से उपस्थित थे। संचालन प्रा. भाऊ गोंडाणे ने किया। जिलाध्यक्ष विलास सोमकुंवर ने आभार माना।
Created On :   10 Jun 2018 2:59 PM IST