महावितरण को 5 सब-स्टेशन बनने में लग गए 4 साल, अभी और 6 हैं इंतजार में

It took 4 years for Mahavitaran to become 5 sub-stations, 6 more are waiting
महावितरण को 5 सब-स्टेशन बनने में लग गए 4 साल, अभी और 6 हैं इंतजार में
महावितरण को 5 सब-स्टेशन बनने में लग गए 4 साल, अभी और 6 हैं इंतजार में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विद्युत उपभोक्ता बढ़ने के साथ ही कंजेशन की समस्या खड़ी होती है आैर इसे दूर करने के लिए सब स्टेशन बनाकर लोड ट्रांसफर व डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। महावितरण ने 2019-20 में शहर में पांच सब स्टेशन बनाए आैर इसे बनाने में चार साल लग गए थे। महावितरण अर्बन की तरफ से शहर में 11 सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव पांच साल पहले भेजा गया था। 

समस्याओं का निकलेगा हल  : महावितरण अर्बन में महल, कांग्रेसनगर, सिविल लाइन्स, गांधीबाग व बूटीबोरी-एमआईडीसी ऐसे पांच डिविजन हैं। हर डिविजन के अंतर्गत 8 से 10 सब स्टेशन होते हैं। एरिया बढ़ने के साथ ही विद्युत कनेक्शन बढ़ जाते हैं आैर एक सीमा से ज्यादा लोड मेंटेन करने में सब स्टेशन को समस्या खड़ी होती है। लोड़ बढ़ने पर ट्रीप होने, बिजली गुल होने, ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या, फीडर में समस्या खड़ी हो जाती है। वर्तमान में शहर में 9 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। महावितरण अर्बन की तरफ से पांच साल पहले 11 सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। मुख्यालय की तरफ से इन प्रस्तावों को स्वीकार किया गया था। 2019-20 में नाग भवन, पिपला, जयहिंद नगर, दीक्षाभूमि व खामला ऐसे 5 नए सब स्टेशन बन गए।

कोरोना का असर अभी बाकी है : पिछले डेढ़ साल से नए सब स्टेशन का मामला ठंडा पड़ गया है। साल 2020 में कोरोना का प्रभाव रहा। अभी भी कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। महावितरण आर्थिक संकट में है। सब स्टेशन बनाने में करोड़ों रुपए का खर्च आता है। आर्थिक स्थिति खराब होने से भी नए सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रस्तावित 6 सब स्टेशन कब तक बनेंगे, इस बारे में फिलहाल कोई दावा नहीं किया जा रहा। 

ऊर्जा मंत्री ने और 3 सब स्टेशन की घोषणा की है : ऊर्जा मंत्री डा. नितीन राऊत ने आैर तीन सब स्टेशन बनाने की घोषणा की है। इस बारे में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री डा. राऊत ने विधि विद्यापीठ के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया था आैर उस दौरान तीन स्वतंत्र सब स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। पहले 6 प्रस्तावित सब स्टेशन बनेंगे या ये 3 सब स्टेशन बनेंगे, यह देखना होगा। 

अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है  
प्रस्तावित सब स्टेशनों के बारे में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। कार्यालयीन समय में पूछने पर जानकारी उपलब्ध की जा सकती है। 
-अजित ईगतपुरीकर, जनसंपर्क अधिकारी महावितरण नागपुर. 
 

Created On :   1 Feb 2021 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story