रिटायर्ड ईई के बैंक लॉकर से मिली सोने की सिल्लियां - 70 लाख रू. कीमत

Jabalpur EOW team seized gold ingots worth 70 lakh rupees from bank locker of retired engineer
रिटायर्ड ईई के बैंक लॉकर से मिली सोने की सिल्लियां - 70 लाख रू. कीमत
रिटायर्ड ईई के बैंक लॉकर से मिली सोने की सिल्लियां - 70 लाख रू. कीमत

डिजिटल डेस्क, सतना। जलसंसाधन के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री केपी तिवारी द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में नागपुर में संचालित बैंक लॉकर से आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर टीम ने 70 लाख रुपए मूल्य की सोने की सिल्लियां बरामद कर जब्त की हैं। नागपुर स्थित सेंंट्रल बैंक में ये ज्वाइंट एकाउंट केपी तिवारी और उनके बेटे राकेश तिवारी के नाम पर संचालित था। अधिकारियों ने बताया कि दो राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में खोले गए इस लॉकर से 1-1 किलो वजन की 2 सिल्लियां मिली हैं।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है 2 करोड़ की प्रापर्टी
उल्लेखनीय है, विगत 5 सितंबर को ईओडब्ल्यू ने जल संसाधन के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री केपी तिवारी के सतना-जबलपुर और भोपाल स्थित आवासों पर एक साथ दबिश देकर अकेले सतना में आय से अधिक 5.5 करोड़ की संपत्ति पकड़ी थी। यहां 2 दिन तक चली कार्यवाई में केपी तिवारी की कुल सेवा अवधि की अर्जित आय जहां  52 लाख की आय आंकी गई थी। वहीं वर्ष 2005 से 2011 के बीच इन्हीं अनाधिकृत तौर पर अर्जित 2 करोड़ 25 लाख की आय तय की गई थी।

अभी भी सीज है पेट्रोल पंप
ईओडब्ल्यू की 60 सदस्यीय छापामार टीम ने सितंबर में छापामारी के दौरान 2 किलो सोने के जेवर और स्वर्ण ईंट, 2 किलो चांदी के आभूषण, बरा गांव में 100 एकड़ जमीन , 20 लाख नकद राशि , 4 लॉकर और 20 से ज्यादा बैंक खातों का खुलासा करते हुए राजेन्द्रनगर में संचालित पेट्रोल पंप को सीज कर दिया था। ये पेट्रोल पंप अभी भी सीज है। सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू अब संभागीय मुख्यालय रीवा में भी छिपी केपी तिवारी की तमाम अचल संपत्ति का जल्द ही खुलासा करने की तैयारी में है। ईओडब्ल्यू जबलपुर के एसपी अमर वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्यवाई में इंसपेक्टर स्वर्णजीत सिंह धामी और रीना पांडेय शर्मा शामिल थीं।

 

Created On :   12 Oct 2018 2:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story