- Home
- /
- अमरकंटक में बर्फ जमीं, महाकौशल व...
अमरकंटक में बर्फ जमीं, महाकौशल व विंध्य में कप-कपा देने वाली भीषण ठंड

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपूर रीवा तथा शहडोल संभाग इस समय हड्डी कंपा देने वाली भीषण ठंड की चपेट में है। शहडोल संभाग के अमरकंटक में जहां शुक्रवार की सुबह सड़क पर खड़ी गाडिय़ों में बर्फ की हल्की परत जमी दिखाई दी वहीं जबलपुर के तटवर्ती क्षेत्रों में अलसुबह पारा 4 डिर्गी के आसपास दर्ज किया गया । इसी तरह शहडोल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड कि वजह से शुक्रवार की सुबह अमरकंटक में ओस की बूंदे जम गई। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। इधर शहडोल शहर में भी पिछ्ले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान लगातार 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रक्रवार को शहर का न्युनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्युनतम तापमान और कम रह सकता है और शहडोल सम्भाग मे शीत लहर चल सकती है। जब न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री कम हो जाता है तो उसे शीत लहर कहा जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है, शाम होते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है वहीं ठंडी हवाओं की वजह से गलन बढ़ जाती है।
सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर रीवा में
चालू शीतकालीन सीजन के दौरान समूचे रीवा संभाग में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। संभागीय मुख्यालय रीवा में न्यूनतम जहां 6 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री मापा गया। सिंगरौली दूसरे नंबर पर और सतना-सीधी में सर्द मौसम का मिजाज तकरीबन एक समान रहा। गुुरुवार को जिला मुख्यालय समेत जिले में न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री कम रहा, वहीं अधिकतम सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।
तापमान
रीवा
न्यूनतम : 6.0 डिसे
अधिकतम : 23.6 डिसे
सिंगरौली
न्यूनतम: 6.0 डिसे
अधिकतम : 28.0 डिसे
सतना
न्यूनतम : 6.8 डिसे
अधिकतम : 25 डिसे
सीधी
न्यूनतम : 6.8 डिसे
अधिकतम : 25.6 डिसे
Created On :   21 Dec 2018 1:25 PM IST