छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने पिया जहर, आरोपियों पर ईनाम घोषित

Jabalpur, school girl poison, hospital admit
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने पिया जहर, आरोपियों पर ईनाम घोषित
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने पिया जहर, आरोपियों पर ईनाम घोषित

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में एक 16 साल की छात्रा को बदमाशों ने इतना तंग कर दिया कि उसने पहले तो पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने की शरण ली, लेकिन जब उसे थाने से जाँच की बात कह कर लौटा दिया, तो उसने घर जाकर बदमाशों द्वारा प्रताडित किये जाने की बात लिख कर जहर पी लिया। छात्रा द्वारा  फिनायल पीने के बाद हँगामा मच गया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कूल कोचिंग जाते समय करते थे छेड़छाड़-
पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई, तो उन्होंने थाना प्रभारी को अस्पताल भेजा, तब कहीं जाकर बाद में आरोपियों सलमान तथा शोएब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों से बदमाश लड़के छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा के स्कूल एवं कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ की घटना के चलते  छात्रा की माँ साथ में कोचिंग छोडने जाती थी।
रास्ते में हाथ पकड़ लिया था बदमाशों ने-
शुक्रवार को छात्रा की माँ की तबियत खराब होने के कारण उसने अपनी बहन के लड़के को स्कूटी में छात्रा के साथ भेजा था।  जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी उसी दौरान उसे रास्ते में सलमान एवं शोएब आदि मिले  और उन्होंने अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। उक्त लोगों  ने स्कूटी रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील बातें करने लगे। किसी तरह से वह अपने आप को बदमाशों के चंगुल से बचा कर घर लौटी और फिर उसने माँ को जानकारी दी। किशोरी जब अपनी माँ के साथ थाने पहुँची तो उसे वहाँ से यह कह कर घर जाने को कह दिया गया कि वे मामले की जाँच करेंगे। इससे छात्रा और ज्यादा परेशान हो गई। उसकी माँ का कहना था कि पुलिस ने भी उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों  की पहल पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।
सुसाइड नोट में जिक्र-
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आरोपियों सलमान व शोएब एवं एक अन्य का जिक्र किया  है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की बात ही कही है।  बताया जाता है कि बदमाशों की हरकतों के कारण वह बेहद परेशान थी। इसके कारण ही वह अकेले स्कूल व कोचिंग नहीं जाती थी। शुक्रवार को छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद ही उसने फिनायल पीकर खुदकुशी की कोशिश की।
आरोपी पर हमला, भाजपा नेता पर इनाम-
इस मामले में उस समय एक नया मोड़ उस समय आ गया, जब आरोपी सलमान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शफीक हीरा पर एसपी अमित सिंह ने दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। शफिक हीरा एवं उसके साथी समीर एवं जमीर ने सलमान पर जान लेवा हमला किया था। शुक्रवार को किये गए हमले के बाद आरोपी शफीक और उसके साथी फरार हैं।

 

Created On :   3 Feb 2019 11:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story